Home India City News बेदर्दी से पत्नी के प्राईवेट पार्टस काटे, फिर लगा दी आग

बेदर्दी से पत्नी के प्राईवेट पार्टस काटे, फिर लगा दी आग

0
बेदर्दी से पत्नी के प्राईवेट पार्टस काटे, फिर लगा दी आग
CISF personnel murders his wife for dowry in bulandshahr
CISF personnel murders his wife for dowry in  bulandshahr
CISF personnel murders his wife for dowry in bulandshahr

बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी ने करने पर सीआईएसएफ के जवान ने अपनी पत्नी को बेदर्दी से मार डाला। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के चाकू से प्राईवेट पार्टस काटे उसकी छाती को चाकू से गोद डाला। जब उसने दम नही तोडा तो मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी।

वारदात के कुछ समय बाद महिला के परिजन पहुंच गए और उन्होंने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एडमिट करा दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
अहमदगढ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी रेशमवती ने बताया कि उसके बेटी सावित्री की शादी 11 जून को जोसेन्द्र से हुई थी। जोसेन्द्र नगर कोतवाली के देवीपुरा का रहने वाला है। 15 दिन पहले सावित्री ने बेटे को जन्म दिया था। सावित्री के परिजन छूछक की तैयारी कर रहे थे।

उनका आरोप है कि उनका दामाद जोसेन्द्र छुछक में 1 लाख रूपए नगद व एक कार की मांग कर रहा था। दहेज की मांग पूरी ना होने पर जोसेन्द्र पर आरोप है कि 23 मार्च को उसने अपनी पत्नी सावित्री पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी पति ने उसके प्राईवेट पार्टस चाकू से काट दिए और उसकी छाती गोद डाली।

विभत्स घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मृतका की मां रेशमवती ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद उसका बेटा नरेश वहां पहुंचा तो उसकी बहन लहूलुहान व जली हालत में बिलख रही थी। सावित्री के परिजन उसे लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे तो अगले दिन उसनें दम तोड दिया।

आरोपी पति सीआईएसएफ का जवान है और असम में तैनात है। वह होली पर एक महीने की छुटटी लेकर आया था। मृतका के परिजनों ने आरोपी व उसकी मां और बहन के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सीआईएसएफ का जवान है। उसके अधिकारियों को उसकी हरकतों के बारे में जानकारी दे दी गयी है, उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।