Home India City News आदिम जनजाति की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

आदिम जनजाति की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
आदिम जनजाति की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म
class 6th tribal girl gangraped by four youth in gumla
class 6th tribal girl gangraped by four youth in gumla
class 6th tribal girl gangraped by four youth in gumla

गुमला। घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सिकवार टोंगरी के पास सोमवार रात असुर आदिम जनजाति समुदाय की एक नाबालिग बच्ची के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस संबंध में मंगलवार को पीड़िता ने घाघरा थाना में अमोस किंडो, अमित और दो अज्ञात युवकों के विरूद्ध घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता गुमला के उर्सुलाईन कॉन्वेंट में कक्षा छह में पढ़ती है। गर्मी की छुट्टी पर वह घाघरा महदनिया टोला स्थित अपने घर आई थी।

वैसे पीड़िता मूल रूप से गुरदरी थाना क्षेत्र के कुजामपाट गांव की रहने वाली है। मगर उसका परिवार घाघरा के महदनिया टोला में अपना घर बना कर रह रहा है।

कल संध्या करीब 8 बजे पीड़िता अपने चचेरे भाई रवि असुर के साथ पेट्रोल पंप के नजदीक एक दुकान से मोबाईल का टॉपअप भराने के लिए गई थी।

वापस लौटने के दौरान चार युवकों ने दोनो भाई-बहन को रोक लिया। युवकों ने रवि असुर की पिटाई कर उसे वहां से भगा दिया।

इसके बाद चारों युवक पीड़िता का मुंह दबा कर सिकवार टोंगरी के पास ले गये। रात भर चारों युवको ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने दो युवकों अमोस किंडो और अमित को पहचान लिया था। दो अन्य युवकों को वह नहीं पहचान पाई।

सुबह होने के बाद दुष्कर्मियों ने पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया। पीड़िता के गायब होने की सूचना घाघरा पुलिस को रात में ही दे दी गई थी।

पुलिस रात भर पीड़िता को खोजने का प्रयास करती रही। पीड़िता ने आज घाघरा थाना में चार युवकों के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इधर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया और वह आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here