Home Breaking मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, शुरू कर दें 2018 और 2019 की तैयारी

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, शुरू कर दें 2018 और 2019 की तैयारी

0
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, शुरू कर दें 2018 और 2019 की तैयारी
cm raje with bjp key post holders of bkp in stater working committee meeting
cm raje with bjp key post holders of bkp in stater working committee meeting
cm raje with bjp key post holders of bkp in stater working committee meeting

सबगुरु न्युज-जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि 2018 के विधानसभा तथा 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। राजे शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं।
मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे 2018 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। सरकार की योजनाओं एवं कार्यों के माध्यम से सकारात्मक माहौल तैयार करें।
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में राज्य सरकार ने कई अच्छी योजनाएं लागू की हैं। उन्हें जनप्रतिनिधि खासकर विधायक एवं सांसद जनता तक पहुंचाएं। वे अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को एक बुकलेट के रूप में प्रकाशित कराएं और इस बुकलेट को जनता में बांटें ताकि लोगों को पता चल सके कि उनके क्षेत्र में कितना विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में नवाचारों का प्रयोग कर रहे हैं वे इसके बारे में दूसरों को भी बताएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही एक कार्यशाला प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सŸाा तथा संगठन के साथ-साथ संगठन और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में भी आपसी तालमेल बहुत जरूरी है। ये दोनों पक्ष एक गाड़ी के दो पहियों की तरह हैं। उन्होंने कहा कि सांसद-विधायक अपने कार्याकर्ताओं की खबर लेते रहे और उनके सम्पर्क में रहें।

पार्टी फोरम पर ही रखें अपनी बात
राजे ने कहा कि पार्टी के किसी भी सदस्य को अपनी बात रखनी है तो उसे पार्टी फोरम पर ही रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2016-17 के बजट में सभी क्षेत्रों, वर्गों एवं समुदायों को कुछ-न-कुछ देने की कोशिश की है। कोई भी पंचायत या विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां के लिए कोई घोषणा नहीं हुई हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में सरकार के सामने कई चुनौतियां आईं, लेकिन हमने अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखी है। पेट्रोलियम से होने वाली आय एक तिहाई हो गई है। करों में कमी आई है, लेकिन सरकार ने इसका असर प्रदेश के विकास पर नहीं पड़ने दिया है।
सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएं
राजे ने कहा कि सरकार की कितनी अच्छी योजनाएं हैं, आप लोग अपने क्षेत्र में जनता तक इन्हें पहुंचाएं, उन्हें जागरूक करें और इसका फायदा दिलाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पार्टी अधिकारियों को सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय होकर कार्य करने की सलाह दी और कहा कि इसके लिए संभाग एवं जिला स्तर पर सोशल मीडिया टीम बनाकर उसे प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस माध्यम का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करते हुए नई पीढ़ी से अपना सम्पर्क बढ़ायें।

इससे पहले नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने पार्टी का आर्थिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका राज्य विŸा आयोग की अध्यक्ष डाॅ. ज्योति किरण शुक्ला ने समर्थन किया। राजनैतिक प्रस्ताव चिकित्सा एवं स्वाथ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने पेश किया, जिसका सामाजिक अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने समर्थन किया। राजस्थान धरोहर विकास एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित अन्य सदस्यों ने राजनीतिक प्रस्ताव पर सुझाव पेश किए और प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश, राजस्थान भाजपा के सह प्रभारी गोपाल शेट्ठी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सम्बोधित किया।