Home Business अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 33.7 और प्रत्यक्ष में 10.9 फीसदी की वृध्दि

अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 33.7 और प्रत्यक्ष में 10.9 फीसदी की वृध्दि

0
अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 33.7 और प्रत्यक्ष में 10.9 फीसदी की वृध्दि
collection of Indirect taxes up to 33.7 percent, direct tax 10.9 percent up to january 2016
collection of Indirect taxes up to 33.7 percent, direct tax 10.9 percent up to january 2016
collection of Indirect taxes up to 33.7 percent, direct tax 10.9 percent up to january 2016

नई दिल्ली। गत माह जनवरी के नवीनतम कर संग्रह आंकड़ों से अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 33.7 फीसदी और प्रत्यक्ष कर संग्रह में 10.9 फीसदी की अच्छी वृद्धि हुई है।

14.49 लाख करोड़ रुपए के कर संग्रह के वार्षिक बजट अनुमान (बीई) लक्ष्य की तुलना में केंद्र सरकार को 10.66 लाख करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं, जो बजट अनुमान लक्ष्य का 73.5 फीसदी है।

जानकारी के अनुसार कर संग्रह के मौजूदा रुख को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार वर्ष 2015-16 के दौरान अप्रत्यक्ष करों के लिए तय बीई लक्ष्य चालीस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक हासिल कर सकती है।

वहीं, दूसरी ओर प्रत्‍यक्ष कर संग्रह में इतनी ही राशि की कमी देखने को मिल सकती है। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर दोनों के संग्रह को मिला देने पर हम चालू वित्त वर्ष के लिए तय राजस्व संग्रह के सालाना बीई लक्ष्य को बगैर किसी कमी के प्राप्त करने की उम्मीद है।

विद्युतीय मशीनरी पर सीमा शुल्क राजस्व संग्रह में 34.4 फीसदी और अन्य मशीनरी पर सीमा शुल्क राजस्व संग्रह में 27.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे निजी क्षेत्र में नए निवेश होने के संकेत मिलते हैं।

वहीं, 27.2 फीसदी की औसत वृद्धि दर की तुलना में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में वृद्धि दर 44.6 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।

माल परिवहन सेवाओं के मामले में सेवा कर की वृद्धि दर 41 फीसदी रही है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में काफी वृद्धि होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here