Home India City News कामेडियन राजीव निगम की कमेडी से शहरवासी हुए लोटपोट

कामेडियन राजीव निगम की कमेडी से शहरवासी हुए लोटपोट

0
कामेडियन राजीव निगम की कमेडी से शहरवासी हुए लोटपोट
comedian Rajiv Nigam shows in kanpur
comedian Rajiv Nigam
comedian Rajiv Nigam shows in kanpur

कानपुर। मौका भी था और दस्तूर भी। लाफ्टर चैम्पियन की कमेडी ने जहां कनपुरियों को लोटपोट कर दिया तो वहीं डांडिया खेल महिलाओं और बच्चों ने खूब मस्ती की।

छात्रा आस्था पांडेय के सोलो डांस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सिविल लाइंस स्थित सहेली लॉन में आस्था संस्था का तरफ से आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भीड़ देर रात डांडिया पर झूमती रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लासिकल डांसर वंदना देब रॉय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान संस्था के प्रेसीडेंट योगेश शर्मा समेत कई अन्य पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर की शान और लाफ्टर चैम्पियन राजीव निगम की कमेडी से हुई। राजीव ने एक के बाद एक हास्य आइटम की प्रस्तुतित कर कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों को लोटपोट कर दिया।

तालियों के साथ लोगों ने सीटी बजाकर शहर के इस बड़े कलाकार का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद मैडी एंड ग्रुप के बच्चों ने आह्वान डांस कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

छात्रा आस्था पांडेय ने सोलो डांस प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर किया। आस्था के डांस पर भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। देर रात तक चले इस सामाजिक कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने जमकर डांडिया खेला।

आसा संस्था के प्रेसीडेंट योगेश शर्मा ने कहा कि आगे भी इसी तरह से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ क्लासिकल डांसर वंदना देबो रॉय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कायर्क्रम में प्रमुख रूप से नीरज शर्मा, पंकज शर्मा, राहुल अग्निहोत्री समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।