Home Rajasthan सिरोही:प्रशासनिक अधिकारी उगाह रहे हैं चंदा!

सिरोही:प्रशासनिक अधिकारी उगाह रहे हैं चंदा!

0
सिरोही:प्रशासनिक अधिकारी उगाह रहे हैं चंदा!

1

सबगुरु न्यूज-सिरेाही। प्रभारी सचिव के बाद अब कांग्रेस ने भी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठा दी है।

राजस्थान दिवस के आयोजन में रसीदें छपवाकर चंदा उगाहने की जो चर्चाएं अब तक दबी जुबान में चल रही थी, वह आरोप पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने राजनीतिक मंच से लगाकर जिले में तैनात आला प्रशासनिक अधिकारियों की कथित जनविरोधी कार्यप्रणाली को उजागर करने का प्रयास किया है।

भूतगांव के बुद्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कांग्रेस के जावाल सैक्टर सम्मेलन में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने आरोप लगाया है कि बगैर राज्य सरकार की अनुमति के वर्ष 2015 में प्रशासन के कई अधिकारियों ने अलग-अलग आयोजन के बहाने लाखों रुपए चन्दा एकत्रित कर अपने पद का दुरूपयोग किया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधियों का इस अवैध चन्दे से प्रायोजित कार्यक्रमों में भाग लेना यह जाहिर करता है कि इस कथित सरकारी लूट को भाजपा का पूरा संरक्षण है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी तो अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पुलिस को साथ लेकर धौंस धमकी करने गए। उन्होंने इसकी जानकारी व्यापारियों की शिकायत मिलने पर स्वयं ने दूरभाष पर आला अधिकारियों को दी थी। लोढ़ा ने कहा कि हाल ही में रोहिड़ा में माधुराम मेघवाल की आत्महत्या किसी सरकारी लूट का परिणाम है। राजस्थान दिवस समारोह से लेकर नेपाल भूकम्प त्रासदी और मुफ्त भोजन तक चन्दा खोरी का लम्बा सिलसिला है।

इस अवसर पर लोढा ने कहा कि जिस तरह प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ललित मोदी के माध्यम से अपने लूट के धन को सफेद कर रही है तथा खान आवंटन में खुली लूट का भण्डाफोड हुआ है उसी तर्ज पर जिले के प्रशासन को जनता से अवैध वसूली की छूट देकर जनता के साथ कुठाराघात कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकसभा विधानसभा चुनाव मे जीते उम्मीदवारो ने जो वायदे किये थे, उन्हें पूरा करें उसके लिए उनके अपने क्षेत्र में आगमन पर याद दिलाने का काम कांग्रेस के लोगों को करना चाहिए।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कांग्रेस जनों को केन्द्र की मोदी व राज्य की वसुंधरा राजे सरकार के जन विरोधी फैसलों की जानकारी दी। शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य ने अपने समर्थन में कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की नाकामियो का वोकल प्रसार-प्रचार करें ताकि चुनाव में उनके भ्रामक प्रचार से बचा जा सके। आबू युआईटी के पूर्व अध्यक्ष हरीश चौधरी ने कहा कि जो विकास हुआ है वो कांग्रेस की देन है चौधरी ने कहा कि देश आजाद हुआ तब की हालात हमारे बुजुर्गो को अहसास है और आज हर गली गांव, धाणी, शहर में स्कूल, कॉलेज, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सडक जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है। वह कांग्रेसी सरकारो की वजह से है।

पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा ने कहा कि एक राजनैतिक कार्यकर्ता के लिए हार और जीत कोई मायने नहीं रखती। कार्यकर्ता को हमेशा जनता के बीच रहकर काम करते रहना चाहिए। बोराणा ने पूर्ववर्ती अशोक गेहलोत सरकारी की नितियों से अवगत कराया। इस अवसर पर सिरोही के पूर्व प्रधान नितीराजसिंह देवडा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कला देवी रावल, शिवगंज उपप्रधान मोटाराम देवासी, जिला कांग्रेस सचिव हाफिज खान, ईश्वर सिंह जावाल ने भी विचार व्यक्त किये। स मेलन का संचालन ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहनलाल सिरवी ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम् जिले के सहप्रभारी सोमेन्द्र गुर्जर ने की।
बरलूट सरपंच वीनाराम मेघवाल, नरेन्द्रसिंह मण्डवारिया, राजेन्द्रसिंह जामोतरा, तेजाराम मेघवाल जावाल, लक्ष्मण प्रजापत, सवाराम घांची जावाल, युवा कांग्रेस महासचिव नरेन्द्र पुरोहित, सिकन्दर खान, देवाराम मेघवाल, शंकरलाल पुरोहित, रजनी मेघवाल, हेमाराम भील, उकाराम पुरोहित मणोरा, मानाराम प्रजापत, अरूणा मेघवाल ने अपने अपने क्षैत्र की समस्याएं रखकर निराकरण का आग्रह किया।

सिरोही के उपप्रधान मोतीसिंह देवडा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जोगाराम मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हि मत भाई सुथार, प्रकाश अग्रवाल जावाल, आबूरोड पंचायत समिति सदस्य लीलाराम गरासिया, प्रतापसिंह नून, किशोर सिंह जैला, दुर्गेश लोहार, रतन माली सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।