Home Latest news कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, दूर ही रहे भाजपाई

कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, दूर ही रहे भाजपाई

0
कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, दूर ही रहे भाजपाई
sabguru rajasthan news, sabguru sirohi news, congres burn effigy of pm modi, firing in mandsaur, rahul gandhi, sanyam lidha
sabguru rajasthan news, sabguru sirohi news, congres burn effigy of pm modi, firing in mandsaur, rahul gandhi, sanyam lodha

सबगुरु न्यूज-सिरोही। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया की अगुवाई और पूर्व विधायक संयम लोढा के मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में पांच किसानों की मौत का विरोध जताया। सरजावाव दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का पुतला जलाया।
इस दौरान पूर्व विधायक संयम लोढा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह किसानों के हकों को गला घोंट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में किसानों का एक ला ख रुपये तक को ऋण माफ किया जा रहा है तो मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में क्यों नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी उपज का समुचित दाम नहीं मिल पा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री किसानों को उनकी उपज लागत का पचास प्रतिशत ज्यादा राशि में उपज खरीदने का वादा करके सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की प्याज की लागत चार रुपये प्रति किलो आई और उसे डेढ रुपये प्रति किलो की दर पर बेचने को मजबूर होना पड रहा है।

इस पर विरोध जताया तो भाजपा सरकार ने पांच किसानों को गोली मरवा दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जब इन पीडित किसानों से मिलने के लिए मंदसौर पहुंचे तो उन्हें वहां पर रोका गया और अभद्रता की गई। जिला अध्यक्ष गंगाबेन गरासिया ने कहा कि भाजपा की मोदी एवं अन्य प्रदेशों की सरकारों में देश का मजदूर किसान त्राही-त्राही कर रहा हैं । चुनावों में जो अच्छे दिनों के शब्ज बाग दिखाये थे वे आज सपने बनकर रह गये हैं ।

शिवगंज प्रधान एवं ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र पूरी तर शर्मिदा हो चुका हैं। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुमानसिंह देवडा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष चैधरी, जोगाराम मेघवाल, यूआईटी आबू के पूर्व अध्यक्ष हरिश चैधरी, ब्लाॅक कांग्रेस पिण्डवाडा के अध्यक्ष राकेश रावल, आबूरोड के गणेश बंजारा, रेवदर के भैरूलाल भाटी, जिला कांग्रेस महामंत्री एवं प्रवक्ता हमीद कुरैशी, सिरोही नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता ईश्वरसिंह डाबी ने भी जम्कर नारेबाजी की।

पिण्डवाडा के संजय गर्ग, शिवगंज के अब्बास अली, शिवगंज उप प्रधान मोटाराम देवासी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य संध्या चैधरी, जिला कांग्रेस सचिव बाबु उर्फ मुख्तियार खान, शिवगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष वंजीगराम घांची, पूर्व अध्यक्ष पुखराज परिहार, भारतीय युवा कांग्रेस विधान सभा सिरोही के अध्यक्ष मुज्जफर बैग, पिण्डवाडा के अजरूद्दीन मेमन, रेवदर के मफतलाल बुनकर इत्यादि ने प्रधानमंत्री मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चैहान, भाजपा एवं प्रदेश के वसुन्धरा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कोसा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, महिला नेत्री सीता कुंवर, पंचायत समिति सदस्य मंगल कुमार मीणा, सुरताराम देवासी, लकमाराम गरासिया, पूरण कुंवर राजपूत, सिरोही के पूर्व प्रधान नीतिराजसिंह देवडा, रेवदर के मोतीराम कोली, दौलपुरा संरपच भुराराम कोली, अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निम्बाराम गरासिया, उप सरपंच संजय परमार, पूर्व उप प्रधान मोतीसिंह देवडा शामिल थे।

तेजाराम मेघवाल, एनएसयूआई के दशरथ नरूका, कान्तीलाल हीरागर, हडवंतसिंह देवडा, प्रवीण रावल, एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश राठौड, गणपतसिंह वेलांगरी, विनोद देवडा, पूर्व पार्षद सत्येन मीणा, तलसाराम राणा, पार्षद गोपी मेघवाल, प्रकाशराज मीणा, नेनाराम माली, ईश्वरसिंह सिसोदिया, माली समाज छात्रावास कमेटी 14 परगरा के अध्यक्ष प्रताप माली, जिला कांग्रेस महामंत्री छगन गेहलोत, भगवतसिंह देवडा, युवा कांग्रेसी जसवन्तसिंह जावाल, अंकुर रावल, माउण्ट आबू ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष साजिद खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-सभापति का पुतला बचाया, पीएम का जलने दिया
जिस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा के छोटे बडे नेता सिरोही में राजनीति कर रहे हैं, उन्हीं के पुतले को जलने से बचाने के लिए शुक्रवार को एक भी भाजपाई आगे नहीं आया। इससे पहले सिरोही नगर परिषद के सभापति का पुतला दहन करने के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी, महिपालसिंह चारण समेत कई भाजपाई कांग्रेसियों से गुत्थमगुत्था हो गए थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और आरएसएस के प्रमुख के पुतला दहन के कार्यक्रम के दौरान  भी भाजपाई पुतले लेकर भाग गए थे। शुक्रवार को जिस तरह से भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री का पुतला शांतिपूर्ण तरीके से जलाने का मौका कांग्रेस को दिया इसके पीछे अंदरूनी जंग से जूझती जिला भाजपा को कारण माने या सिरोही के भाजपाइयों में नरेन्द्र मोदी के प्रति कम होते सम्मान के रूप में देखें।

सवाल तो बनता है कि यदि प्रधानमंत्री के प्रति इतना ही सम्मान है तो इससे पहले कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रमों में पुतला लूट ले जाने वाले भाजपाइयों ने शुक्रवार को यह क्यों नहीं किया।

ये भी पढे….

https://www.sabguru.com/ten-faced-effigy-of-sirohi-sabhapati-viraled-before-burn/