Home Delhi घिरी वसुंधरा राजे, पार्टी हाईकमान की सांसत

घिरी वसुंधरा राजे, पार्टी हाईकमान की सांसत

0
घिरी वसुंधरा राजे, पार्टी हाईकमान की सांसत

2
नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से वसुंधरा राजे के लंदन में ललित मोदी के लिए दी गई अंडरटेकिंग की हस्ताक्षरयुक्त कापी उजागर किए जाने के बाद वसुंधरा राजे की मुश्किलें बढ गई हैं।

भाजपा में भी वसुंधरा को लेकर दो फाड नजर आ रहे हैं। सू़त्रों की मानें तो जहां नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पार्टी की छवि को लेकर वसुंधरा के इस्तीफे के पक्षधर हैं तो राजनाथसिंह और नितिन गडकरी उनके पक्ष में नजर आ रहे हैं।

इधर, राजस्थान भाजपा वसुंधरा राजे के साथ खडे होने का दावा कर रही है। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी अभी भी वसुंधरा राजे के समर्थन में हैं।

कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि यदि पार्टी हाईकमान वसुंधरा राजे से इस्तीफे की मांग करती है तो वह अपने समर्थन के विधायकों को साथ लेकर अलग पार्टी बना सकती हैं। इधर कांग्रेस लगातार भाजपा को इस मुददे पर घेर रही है।