Home Latest news पानी के बहाव में बच्चा बहा

पानी के बहाव में बच्चा बहा

0
पानी के बहाव में बच्चा बहा
deadly waters : six year old child drowned in sirohi
deadly waters : six year old child drowned in sirohi
deadly waters : six year old child drowned in sirohi

सिरोही। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के वास ग्राम पंचायत में बुधवार रात को एक एनीकट फूटने से पानी को तेज बहाव आने से एक छह वर्ष का बच्चा बह गया। पुलिस व प्रशासन के प्रयासों के बाद भी बच्चे का कोई अतापता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार जिले के पिण्डवाड़ा तहसील स्थित इलाकों में बुधवार रात को तेज बारिश हुई। इस बारिश में क्षेत्र के कई तालाब, नाड़ी और एनीकट भर गए।

मौके पर पहुंवे उप प्रधान विनोद दवे रात करीब ग्यारह बजे वासा स्थित धवली नेरी का एनीकट फूट गया। इससे इसका पानी तेज गति से निकला। इससे एनीकट के डाउनस्ट्रीम के किनारे बने भीखाराम गमेती के झोपड़े में तेज गति से पानी घुस गया।

इससे उसकी नींद खुली तो वह अपनी पत्नी और छह साल के बेटे नगाराम को लेकर घर से बाहर आ गया। इस दौरान घरेलू सामान झोपड़े में ही था। इसे निकालने के लिए भीखा और उसकी पत्नी ने नगा को झोपड़े के बाहर एक पेड़ का तना पकड़ाकर खड़ा कर दिया और खुद झोपडे में सामान निकालने चले गए।

मासूम पानी के तेज बहाव को सह नहीं सका और तने से उसका हाथ छूट गया। इससे वह बह गया। सूचना मिलने पर सवेरे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां पर राहत कार्य शुरू किया। गोताखोरों केा बुलवाकर बच्चे को ढुंढवाना शुरू किया। इधर बारिश से वासा तालाब फूटने की भी जानकारी है।