Home Breaking कांग्रेस का पंचायत राज मंत्री राठौड पर पलटवार, अपना महकमा ढंग से संभालने की सलाह

कांग्रेस का पंचायत राज मंत्री राठौड पर पलटवार, अपना महकमा ढंग से संभालने की सलाह

0
कांग्रेस का पंचायत राज मंत्री राठौड पर पलटवार, अपना महकमा ढंग से संभालने की सलाह
rathod and lodha
rathod and lodha

सबगुरु न्यूज-सिरोही। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बाढ प्रभावित बाडमेर, जालोर, सिरोही और पाली जिलों के दौरे के दौरान पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड के कांग्रेस में फाड होने और सचिन पायलट के सेल्फी नेता होने के बायन पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने राज्य के पंचायती राजमंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ को सलाह दी हैं कि वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के बारे में गैर जिम्मेदारना व्यक्तिगत आक्षेप लगाने एवम् उल जलूल वक्त्व्य देने की बजाय बाढ़ की विपदा झेल रही आम जनता की तकलीफ मिटाने पर ध्यान दे।
लोढा ने आक्षेप लगाया कि वैसे भी चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण महकमे के कामकाज में बुरी तरह विफल होने के कारण उन्हें पंचायतीराज महकमा दिया गया हैं, जिसे भी वह सम्भाल नहीं पा रहे हैं। जालोर सिरोही के प्रभारी मंत्री के रूप में इस बाढ में सैर सपाटे के अलावा उन्होने कुछ नही किया।
लोढ़ा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि राठौड़ ने अनेक बार सरकारी बैठकों मंे अपनी नाकामी पर शर्मिंदगी का स्वयं ने इजहार किया है। मंत्री के रूप में उनके शर्मिंदा होने के उनके वकत्व्य अखबारों की सुर्खिया बने है।
लोढ़ा ने कहा कि राठौड़ की बोखलाहट इसलिए भी हैं कि प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष सचिन पायलट के बाढ़ पीड़ित क्षैत्र के दौरे ने आपदा प्रबंधन में राज्य की भाजपा सरकार की नाकामी को पूरी तरह उजागर कर दिया है। इतना ही नहीं बाढ़ आने के एक सप्ताह बाद भी मुख्यमंत्री लोगो के बीच जाने की इसलिए भी हिम्मत नहीं जुटा पाई क्योंकि पीड़ितो को राहत पहुॅचाने में प्रशासनिक नाकामी से वो भयभीत थी। हवाई दौरा तो बाढ़ आते ही तत्काल भी किया जा सकता था, लेकिन मुख्यमंत्री जयपुर में राईजिंग राजस्थान जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दे रही थी।
लोढ़ा ने कहा कि पायलट के दौरे ने हजारों की संख्या में पीड़ित लोग अपनी तकलीफ बताने के लिए उमड़े हैं और लगातार रोजाना 15-16 घण्टे सड़क मार्ग से दौरा कर चप्पे चप्पे में जाकर लोगों की तकलीफ सुनकर प्रतिपक्षी धर्म निभाया हैं। जिसके लिए राज्य भाजपा सरकार को उन्हें धन्यवाद दिना चाहिए कि वो राहत पहुंचाने में हुई उनकी नाकामी को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
लोढा ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के मार्गदर्शन में पूरे बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जी जान से लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने वसुंधरा राजे से अपील की कि जिस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने प्रभाव से 500 करोड़ का बाढ़ पीड़ित पैकेज गुजरात की जनता के लिए प्राप्त किया हैं उसी तरह वसुंधरा राजे भी 5000 करोड़ रूपये का नुकसान भुगत रही राज्य की बाढ पीड़ित जनता के लिए बाढ़ पीड़ित पैकेज प्राप्त करें।