Home Sirohi Aburoad माउण्ट आबू और पिण्डवाडा में निर्विरोध पालिकाध्यक्ष

माउण्ट आबू और पिण्डवाडा में निर्विरोध पालिकाध्यक्ष

0

2

सिरोही। माउण्ट आबू व पिण्डवाडा नगर पालिकाओं में भाजपा निर्विरोध पालिकाध्यक्ष बना सकती है। यहां पर बुधवार को नामांकन भरने के अंतिम समय तक मात्र भाजपा प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया है।

माउण्ट आबू में भाजपा के पार्षद सुरेश थिंगर को तथा पिण्डवाडा में भाजपा पार्षद खुशबू पुरोहित को भाजपा ने पालिकाध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं सिरोही नगर परिषद ओर शिवगंज पालिका के प्रमुख के लिए मतदान होना संभावित है। सिरोही में कांग्रेस से महेन्द्र मेवाडा ने तथा भाजपा से ताराराम माली ने नामांकन दाखिल किया है। यहां भाजपा के पास 25 में से 14 पार्षद हैं। सिरोही और शिवगंज मे दोपहर 2.30 बजे से मतदान होगा और पांच बजे मतगणना.

 

congress candidate filing his nomination to Ro sirohi
congress candidate filing his nomination to Ro sirohi

शिवगंज में कांग्रेस से पुष्पादेवी ने तथा भाजपा से कंचनदेवी ने पालिकाध्यक्ष के रूप में नामांकन दाखिल किया है। दोनों ही स्थानों पर निकाय प्रमुख के लिए ढाई बजे मतदान होगा। सिरोही में धनपतसिंह को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भाजपा ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के समर्थक ताराराम माली को प्राथमिकता दी और आंकडों का गणित भाजपा के पक्ष में होने से माली सिरोही के अगले सभापति हो सकते हैं।

इससे शहर में भाजपा के दूसरे प्रमुख गुट का इस बार भी नगर परिषद पर कब्जा नहीं हो पाएगा। वैसे पिण्डवाडा में भी चार नाम सामने आ रहे थे, लेकिन वहां भाजपा से एक ही नाम आया और कांग्रेस से कोई भी प्रत्याशी खडा नहीं हुआ। शिवगंज में भी आंकडे भाजपा के पक्ष में नजर आ रहे हैं और माउण्ट आबू में भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के समक्ष किसी ने आवेदन नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here