Home Sirohi Aburoad कांग्रेस को ओडियो से यूं पता चली BJP की 2018 की रणनीति, फिर साधा ये निशाना

कांग्रेस को ओडियो से यूं पता चली BJP की 2018 की रणनीति, फिर साधा ये निशाना

0
कांग्रेस को ओडियो से यूं पता चली BJP की 2018 की रणनीति, फिर साधा ये निशाना
bjp former office bearer meets ashok parnami in sirohi
sanyam lodha

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पूर्व विधायक संयम लोढा ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने पार्टी के सबका साथ सबका विकास के नारे की धज्जिया उडाने का काम अपने एक दिवसीय सिरोही जिले के प्रवास के दौरान किया है।

उन्होने कहा कि भाजपा के कुशासन की वजह से सिरोही के जिला अस्पताल में भाजपा के मण्डल पदाधिकारी के परिवार को जघन्य लापरवाही के चलते अपनी बेटी से हाथ धोना पडा और परनामी इस परिवार को मिलने की बजाय रास्ता बदलकर मुंह छुपाकर चले गये। इतना ही नही उनके आॅडियो से जनता को यह भी पता चल चुका है कि वे 2018 के चुनाव को लेकर आमजनता को धोखा कैसे देना है। इसका भाजपा कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देने आये थे।

लोढा ने कहा कि गत तीन साल से सिरोही जिले के नागरिको ने व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लिखित में मंत्री एवं नौकरशाही के समक्ष आवाज उठाते आये हंै, लेकिन उन सबके प्रति परनामी ने पल्ला झाडने का रवैया अपनाया।

सिरोही नगर परिशद में हजारो बेरोजगारो के साथ धोखा कर फर्जी स्थायी नियुक्ति देने के मामले में दो शब्द भी उनके मुंह से नही निकले। उच्च न्यायालय की एकलपीठ एवं इसके पष्चात खण्डपीठ ने इन फर्जी नियुक्तियो को रद्द कर दिया। लेकिन सरकार बताये कि सिरोही की जनता की गाढे पसीने के लाखो रुपये फोगट में लुटाने वाले जिम्मेदारो के खिलाफ कार्यवाही उनकी सरकार करेगी या आने वाली कांग्रेस सरकार को करनी है।

bjp former office bearer meets ashok parnami in sirohi

लोढा ने कहा कि अच्छा होता कि वे अपने माहपौर रहने के अनुभव से जन प्रतिनिधियो को वे समझा पाते की वे जिला कलेक्टर के द्वारा जो भूमि स्थानीय निकाय को हस्तान्तरित नहीं की गई है। उन पर पट्टे जारी करना एक अपराध है।

अपने अनुभव से उन्हे भाजपाईयो को यही समझाना चाहिये था कि जिला कलेक्टर स्थानीय निकाय के क्षैत्र में आने वाली बिलानाम भूमि को जब स्थानीय निकाय को हस्तान्तरित करते है तो वह कब्जा मुक्त भूमि होती है। फर्जी कब्जे बताकर पट्टे जारी करना बूरे दिन का कारण बन सकता है।

लोढा ने कहा कि कांग्रेस शासन 2013-14 में राज्य मद से जिले की 45 गौषालाओ को सहायता प्रदान की गई थी। परनामी को इस बात के लिये माफी मांगनी चाहिये थी कि राजस्थान की आम जनता पर गौ सेवा टैक्स लगाने के बाद भी सिरोही जिले की अधिकांश गोशालाओ को राज्य मद से कोई सहायता नही दी जा रही है। लोढा ने परनामी के नर्मदा नहर के मुद्दे पर दिये गये वक्तव्य की कडी आलोचना की और कहा कि सिरोही जिले की जनता भाजपा से आगामी चुनाव में इसका बराबर हिसाब लेगी।

लोढा ने आनंदपाल के मृत्यु के मामले में सी.बी.आई. जांच की मांग कर रहे राजपूत युवाओ की परनामी द्वारा की गई उपेक्षा प्रजातांत्रिक मूल्यो के विपरित बताया। उन्होने कहा कि आनन्दपाल की मृत्यु के मामले में भाजपा का दामन यदि गंदा नही है तो उसे तुरन्त सी.बी.आई. जांच की सिफारिष करनी चाहिये।

पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के सिरोही दौरे और मीटिंग के दौरान के सम्पूर्ण घटनाक्रम और उनके द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गयी नसीहत ये ही बता रही है कि भाजपा की नीयत जनता की समस्या को दूर करने की बजाय जनता की आवाज को दबाना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि परनामी ने जिस तरह से अपने पार्षदों को जनसमस्याओं की तरफ से आंख मूंदने और पंचायतों, निकायों समेत सम्पूर्ण राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार की अनसुनी की है उससे आने वाले समय में उनके और मुख्यमंत्री के नेतृत्व ने भाजपा का पतन तय है।

लोढा ने कहा कि भाजपा की दुर्गति का आरोप कांग्रेस पर लगाने वाले प्रदेशाध्यक्ष ये भूल रहे हैं कि राज्य भर में भाजपा में फैल रहा असंतोष उनकी और मुख्यमंत्री की अपने कार्यकर्ताओं और जनता की अवहेलना के कारण है ना कि कांग्रेस के उकसावे के कारण।

read this…

https://www.sabguru.com/breaking-rajput-karni-sena-waves-black-flag-in-front-of-parnami/

https://www.sabguru.com/strong-booth-strong-voter-is-policy-of-cm/

https://www.sabguru.com/parnami-say-not-to-talk-about-the-undone-work/