Home Sirohi Aburoad संयम लोढ़ा ने कहा आतंक से राज कर रही हैं मुख्यमंत्री राजे

संयम लोढ़ा ने कहा आतंक से राज कर रही हैं मुख्यमंत्री राजे

0
संयम लोढ़ा ने कहा आतंक से राज कर रही हैं मुख्यमंत्री राजे
congress leader sanyam lodha slams Chief Minister vasundhara raje
congress leader sanyam lodha slams Chief Minister vasundhara raje
congress leader sanyam lodha slams Chief Minister vasundhara raje

सिरोही। सिरोही स्थित खंडेलवाल समाज छात्रावास में जहां राज्य के छह मंत्री प्रदेश की भाजपा सरकार के चमचमाते चेहरे को जनता में ले जाने की बात कर रहे थे तो वहीं से करीब दो सौ मीटर दूरी पर महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सद्बुद्धि यज्ञ में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा वसुंधरा सरकार पर गंभीर आरोपों की कालिख लगा रहे थे।

जिले भर से आई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोढा ने कहा कि मुख्यमंत्री राजे के गृह जिले में एक व्यक्ति की हत्या हो गई, वह व्यक्ति कई दिनों से पुलिस सुरक्षा मांग रहा था। उसकी पत्नी ने राजे के गृह जिले के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी के घर की महिला को सरपंच के चुनाव में हराया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य में आतंक फैलाकर राज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिवगंज, आबूरोड, बरलूट, स्वरूपगंज सहित कई पुलिस थानों में हुई घटनाएं भाजपा के कुशासन को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में राजे के पुत्र दुष्यंतसिंह के लोकसभा क्षेत्र में एक बलात्कार के मामले का खुलासा नहीं होने पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को फटकारा भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राज में जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग कोई सुरक्षित नहीं हैं।

लोढ़ा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद देवजी पटेल ने सिरोही में नर्मदा का पानी लाने की बात कही थी। शुरू में ही नर्मदा जल समझौते में सिरोही का नाम नहीं होने की बात कहने पर ओटाराम देवासी कहते थे कि नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आते ही यह काम हो जाएगा। अब केन्द्र व राज्य में बहुमत से आने के बाद भी इस वायदे को पूरा नहीं किया गया है।

लोढा ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से सवाल किया कि वे भाजपा विधायकों की बैठक में जिन 72 फीसदी वादों को पूरा करने का दावा कर रही है। क्या वे जयपुर राज परिवार की सम्पतियों, खनन माफिया, बजरी माफिया, जमीन माफिया व शराब माफिया से किए हुए वादे है ? जनता तो त्राहि त्राहि कर रही है क्योंकि लाखों लोगों को खाद्य सुरक्षा, पेंशन व निःशुल्क ईलाज से वंचित कर दिया है। विद्यार्थी मित्रों को नौकरी से निकाल दिया और प्रारम्भिक शिक्षा में हजारों पद समाप्त कर दिए है। सबकुछ महंगा कर दिया है।

प्रभारी मंत्री पर साधा निशाना

लोढा ने कहा कि सिरोही जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र राठौड सरकार में दो नंबर का मंत्री होने का प्रचार करते हैं। जबकि यह सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री ने न केवल उनसे किनारा किया है बल्कि मारवाडी में कहे है तो न्यारा कर रखा है। भरतपुर में प्रभारी मंत्री के रूप में जब ये नारे लगे कि अगला मुख्यमंत्री कैसा हो, राजेन्द्र राठौड जैसा हो, तब से राठौड को मुख्यमंत्री ने गुजरात की सीमा पर पहुंचा दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक अनिता सिंह ने बहुप्रचारित ऑडियो में बीडीओ को बीसूका उपाध्यक्ष दिगम्बर सिंह को किस रूप में निशाने पर लिया था, इससे प्रदेश भलीभांति परिचित है। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले में आते ही प्रभारी मंत्री द्वारा आबू की वादियों में जाने की सराहना की और कहा कि ठण्डी हवा खाना तो अच्छी बात है लेकिन साथ में सरकार भैंसासिंह परियोजना और रोप-वे का काम करने की बात भी करती तो जिले की जनता आभारी हो जाती।

फिर छाया फर्जी नौकरियों का मामला

लोढा ने सवाल किया कि सिरोही नगर परिशद में फर्जी तरीके से 10 नौकरियां देने के मामले में सरकार अभी तक आपराधिक मुकदमा दर्ज क्यों नहीं करवा रही। उन्होंने पूछा कि क्या यह पद के दुरूपयोग का स्पष्ट मामला नहीं बनता है। लोढा ने सवाल किया कि क्या राजस्व मंत्री का दौरा इसलिए रखा गया है कि सिरोही शहर में सरकारी जमीनों की जो लूट हुई है, उस पर पर्दा डाला जा सकें।

उन्होंने कहा कि जिस सरकारी जमीन के लूट के मामले में तत्कालीन तहसीलदार ने कार्यवाही की थी और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जवाब तलब किए थे, किस भूमाफिया के दबाव में उन्हें सिरोही से चलता किया गया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस बोर्ड के समय जिन घोटालों का ढिंढोरा भाजपा पीट रही थी क्या अब उन घोटाले बाजों से भाजपा सरकार के मंत्री ने कोई सांठगांठ कर ली है? उन्होंने मांग की जिन लोगों ने भी जनता के धन को लूटा है उन्हें तत्काल जेल की सलाखों के पीछे बन्द किया जाए।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के बावजूद प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि ईश्वर मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दे इसके लिए सिरोही की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाबेन गरासिया, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरण कंवर, शिवगंज की आरती भील, शिवगंज नगर की अध्यक्ष जूली चौहान, आबूरोड की नगर की सुलोचना परमार, रेखा परमार, षहनाज खोखर, जिला उपाध्यक्ष मीरादेवी रावल, पोशाहार सहायिका संघ की अध्यक्ष सुन्दर सैन, आबूरोड नगर पालिका नेता विपक्ष नरगिस कायमखानी, प्रदेष कांग्रेस सचिव रंजू रामावत, पूर्व सरपंच रजनी मेघवाल, पूर्व पार्शद रोमू देवी, इंटक सदस्य पंचम कंवर मामावली, पार्षद पींकी रावल सहित कई महिला जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थी।

sircmयज्ञ में दी आहुतियां

इससे पहले यज्ञ हुआ। इसमें सिरोही के पार्शद गोपी मेघवाल व उनकी पत्नी सीता देवी ने यजमान के रूप में आहूतिया दी तथा शास्त्री सचिन ने मंत्रोच्चारण कर यज्ञ को सम्पन्न करवाया। कांग्रेसजनों ने ढाई घण्टे तक अनवृत वेदमंत्रों से आहूतियां दी।

शिवगंज प्रधान एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस पिण्डवाडा के अध्यक्ष राकेश रावल, माउण्ट आबू के हडवंतसिंह देवडा, विधानसभा चुनाव 2013 में रेवदर के कांग्रेस प्रत्याशी लकमाराम कोली, उपप्रधान मोटाराम देवासी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष हमीद कुरैषी, षिवगंज पालिका में नेता प्रतिपक्ष अब्बास अली, पिण्डवाडा के संजय गर्ग, सिरोही के ईष्वरसिंह डाबी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अष्विन गर्ग, पार्शद जितेन्द्र सिंघी, महेन्द्र मेवाडा, मारूफ हुसैन, प्रकाश मीणा, महेन्द्र वाघेला, पूर्व उप प्रधान मोतीसिंह देवडा, रेवदर के पूर्व प्रधान मोतीराम कोली, जिला कांग्रेस सचिव बाबूखान, विनोद देवडा, षिवगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष वजींगाराम घांची, पूर्व अध्यक्ष पुखराज परिहार, कालन्द्री पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष षैतानसिंह दहिया, भीमसिंह राठौड, युवा कांग्रेस आबू पिण्डवाडा अध्यक्ष अजरू्दीन मेमन, सिरोही के मुजफर बेग मिर्जा, पंचायत समिति सदस्य रेवदर के सदस्य सूरताराम, गरासिया समाज के अध्यक्ष नीम्बाराम गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस पिण्डवाडा के उपाध्यक्ष सिराज मेमन, छगन टाक, संजय परमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

यह भी पढें

आबूरोड पालिकाध्यक्ष और पार्षदों में तू-तू मैं-मैं
https://www.sabguru.com/bjp-booth-level-workers-meeting-sirohi/

सरकार का चमकदार चेहरा जनता तक पहुंचाएं: राठौड
https://www.sabguru.com/bjp-booth-workers-spread-government-works-in-public/