Home India City News सरकार के जश्न पर विरोध के बादल

सरकार के जश्न पर विरोध के बादल

0

train copy

जयपुर। राजस्थान में भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को मनाए जाने वाले जश्न के दौरान कांग्रेस और गुर्जरों का विरोध भी सहना पड़ेगा। राज्य सरकार जनपथ पर सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है और कांग्रेस व गुर्जर विरोध की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा पर एक वर्ष में शासन देने के बजाय कुशासन देने के आरोप लगाती रही है। पायलट ने भाजपा सरकार के एक वर्ष को निराशाजनक बताया है। कांग्रेस के अनुसार एस वर्ष में अपराध एवं अराजकता के कारण प्रदेश के लोगों में असंतोष एवं हताशा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के पास ऐसे काम गिनाने के लिए हैं ही नहीं, जो पहले वर्ष में किए हों। कांग्रेस के अनुसार वर्तमान सरकार पिछली कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी सही तरीके से संचालित नहीं कर पा रही।
ऐसे में कांग्रेस ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार दोपहर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया हैं। इसके तहत सभी कांग्रेस कमेटियां जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इधर, गुर्जर पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। गुर्जर समाज ने भी राज्य सरकार के एक साल पर आयोजित इस कार्यक्रम का विरोध करने का निर्णय लिया हैं। समाज के नेता कर्नल किरोडी सिंह बैसला के अनुसार वे शनिवार को शोक दिवस मनाएंगे।

congress

सिरोही। पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार खोखले वादे वाली सरकार है। इसकी असलियत लोगो के सामने लाना बेहद आवश्यक है।     लोढा स्थानीय डाक बंगले में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर 13 दिसम्बर को सिरेाही मंे प्रस्तावित राज्य की भाजपा सरकार विरोधी प्रदर्शन की तैयारी के लिए सिरोही ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि मात्र एक वर्ष में भाजपा ने राजस्थान में मजदूर, किसान व नौजवान हर तबके को बुरी तरह निराश किया है।
लोढा ने कहा कि किसानो को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से मिल रहे बगैर ब्याज के ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज लगाकर राजस्थान के किसानों पर 638 करोड रूपये के ब्याज का भार डाला है। सरकारी नौकरीयों की भर्ती निरस्त पर युवाओ के मुँह से निवाला छीनने का काम किया है। श्रम कानुनों मंे मनमाने परिवर्तन कर मजदूरों के हितो पर कुठाराघात किया है।
राज्य की भाजपा सरकार के दोगले रवैये से परेशान होकर पाली जिले के एक विद्यार्थी मित्र ने आत्महत्या कर ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विद्यार्थी मित्रो को दौडा-दौडा कर पुलिस ने पीटा। बिक्रीकर रोजाना व्यापारियों को परेशान कर रहा है। पुलिस का चरित्र पूरी तरह से जनविरोधी हो गया है। पाली में लुट के शिकार दीपक सोनी के लिए इंसाफ मांग रहे नागरिको पर बल प्रयोग किया जा रहा है। स्वरूपगंज थाने मे ममता मेघवाल को पुलिस द्वारा इस कदर प्रताडित किया कि उसने मौत को गले लगा लिया। रोहिडा थाने में दिन दहाडे बीस-बीस लाख की चोरीया हो गई। कैलाश नगर में आधा दर्जन से अधिक चोरीया हो गई। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है जिससे लोगो में डर व्याप्त हो रहा है। उन्होने कांग्रेस जनो से अपील की कि वे हजारो की तादाद मे 13 दिसम्बर के प्रदर्शन में सरिक हो।
बैठक को राजेन्द्र सांख्ला, प्रधान नीतिराज सिंह देवडा, उपप्रधान मोतीसिंह देवडा, जिला परिषद् सदस्य हिम्मत सुथार, कुलदीप रावल, प्रकाश प्रजापत रामपुरा, मन्नुभाई मेवाडा, जितेन्द्र सिंघी, ईश्वर सिंह डाबी, गोपीलाल मेघवाल, नेनाराम माली, मारूफ हुसैन, अशोक मेघवाल, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा व ब्लाॅक अध्यक्ष नवाराम मेघवाल ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मुख्तियार खांन, विनोद देवडा, देवराज टांक, मोईन खांन, मुस्ताक अहमद, हरिओम दत्ता, रणछोड दत्ता, असलम शाह, प्रकाश प्रजापत, दिनेश वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के बाद ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की तरफ से नव निर्वाचित पार्षदो का स्वागत अभिनदंन किया गया।