Home Headlines 26 को राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, बारां जिले में रैली

26 को राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, बारां जिले में रैली

0
26 को राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, बारां जिले में रैली
congress vice president Rahul Gandhi to rally in Baran on december 26
congress vice president Rahul Gandhi to rally in Baran on december 26
congress vice president Rahul Gandhi to rally in Baran on december 26

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 26 दिसम्बर से बारां जिले में विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि राहुल गांधी आगामी 26 दिसम्बर को बारां जिले में आयोजित विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे।

गांधी पूरे देश में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के कारण जनता को हो रही परेशानियों के संदर्भ में जनता की आवाज को बुलन्द कर न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के परिणामस्वरूप किसानों व आम जनता को बुरे दिनों का सामना करना पड़ रहा है।

देश व प्रदेश में कानून-व्यवस्था की लचरता के कारण अपराध बढ़ रहे हैं, महिला उत्पड़ीन के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, भ्रष्टाचार व अपारदर्शिता के कारण अराजकता व्याप्त है। नोटबंदी के साथ ही कमर तोड़ महंगाई ने जनता का जीना दूभर कर दिया है।

राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट मंगलवार से बारां जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे में पायलट विशाल आमसभा के संदर्भ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।