Home Bihar राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ किया लंच, टिवटर पर उडने लगा मजाक

राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ किया लंच, टिवटर पर उडने लगा मजाक

0
राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ किया लंच, टिवटर पर उडने लगा मजाक
congress vice president rahul gandhi takes rjd leader tejashwi yadav out for lunch
congress vice president rahul gandhi takes rjd leader tejashwi yadav out for lunch
congress vice president rahul gandhi takes rjd leader tejashwi yadav out for lunch

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। ऐसे में राहुल गांधी सहयोगी पार्टियों के नेताओं से मेल-मुलाकात बढ़ा रहे हैं। फिलहाल वे अगले महीने दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा को लेकर काफी व्यस्त है। राहुल गांधी गुजरात में अबतक कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। इस बार गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

वहीं बिहार में भले ही महागठबंधन की सरकार टूट गई हो लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और आरजेडी एक ही राजनीतिक मंच साझा कर सकते हैं। शुक्रवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने एक साथ लंच किया।

तेजस्वी यादव ने अपनी और राहुल गांधी के एकसाथ लंच की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। तेजस्वी ने लिखा कि शुक्रिया राहुल गांधी मुझे शानदार लंच पर बाहर ले जाने के लिए। खुद को बहुत ही महान महसूस कर रहा हूं। फिर से आपका शुक्रिया अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालने के लिए।

तेजस्वी के इस ट्वीट पर कई लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें और राहुल गांधी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। बतादें कि राजद और कांग्रेस की दोस्ती नई नहीं है। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-राजद-जदयू ने गठबंधन किया था। जदयू के महागठबंधन से बाहर जाकर भाजपा से हाथ मिलाने के बाद भी कांग्रेस-राजद साथ ही हैं।