Home Headlines कांग्रेस न्यायालय के माध्यम से उजागर करेगी BJP का भूमि घोटालाः लोढा

कांग्रेस न्यायालय के माध्यम से उजागर करेगी BJP का भूमि घोटालाः लोढा

0
कांग्रेस न्यायालय के माध्यम से उजागर करेगी BJP का भूमि घोटालाः लोढा
congress agitation against price hike of lpg in kalandri near sirohi
congress agitation against price hike of lpg in kalandri near sirohi

कालन्द्री/सिरोही। कालन्द्री में सोमवार को भाजपा महिला कांग्रेस के नेतृत्व में सिलेंडर के बढे दामों और महंगाई के विरोध में निकाले गए मार्च में पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि कांग्रेस सिरोही में भाजपा के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन में हुए घोटाले को न्यायालय के माध्यम से उजागर करेगी।

पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि भाजपा सत्ता का निरंकुष दुरूपयोग करने में यकीन रखती है न तो न्यायालय का आदर करती है न कानून मानती है और न ही प्रेस के प्रति रचनात्मक भाव रखती है। उन्होने कहांकि सिरोही जिला मुख्यालय पर 50 करोड की भूमि सवा करोड में आवंटित करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

उन्होने कहा कि मास्टर प्लान में परिवर्तन पर उच्च न्यायालय की रोक है और जिस भूमि का आवंटन किया गया है वह 2031 के सिरोही नगर के मास्टर प्लान में आवासीय प्रदर्षित है लेकिन हाईकोर्ट के आदेष की धज्जियां उडाते हुए आपत्तियो की सुनवाई न करते हुए भू उपयोग परिवर्तन कर दिया गया। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने इस क्षेत्र को एफ जोन में रखा है।

राजमाता धर्मषाला के सामने स्थित पेट्रोल पम्प से नये बस स्टेण्ड की व्यवसायिक दर 28,730 प्रति वर्गफीट है जबकि भाजपा को यह भूमि मात्र 566 रूपये प्रति वर्गफीट की दर से दे दी गई है। इस तरह कम से कम भाजपा को 40 करोड का लाभ पहुंचाया गया है।

कांग्रेस सारे दस्तावेज एकत्र कर रही है और न्यायालय के माध्यम से सम्पूर्ण भूमि घोटाले को उजागर किया जायेगा। राजस्थान सरकार ने सीआरपीसी संशोधन अध्यादेश के जरिये भ्रष्ट्र अधिकारियो का संरक्षण प्रदान कर रखा है तो भ्रष्ट्राचार निरोधक न्यायालय कार्यवाही के लिए अध्यादेश के निष्प्रभावी होने तक प्रतिक्षा करनी होगी।

लोढा ने कहा कि उन्होने कहा कि इसी तरह भाजपा की मोदी सरकार ने 100 दिन में कम महंगाई करने का वायदा किया था जबकि सत्ता में आकर इतने टैक्स बढा दिये है कि जनता पूरी तरह त्रस्त है। लोढा ने कहाकि पेट्रोल डीजल को जी.एस.टी. के दायरे में अगर लाया जाये तो भारत में आज जो दर है उसकी लगभग आधी दर हो जायेगी और महंगाई पर कंट्रोल हो सकता है।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में भोजन के अधिकार के तहत लाभांवित कई लोगों के नाम हटा दिए हैं। पेंशन की पात्रता रखने वाले लाखों जिन्दा लोगो को मृत बताकर तथा कईयो को अपात्र बताकर नाम हटा दिये है। लोढा ने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भष्ट्राचार के नये रिकाॅर्ड कायम किया है। राज्य में चौतरफा चोरी, लूट, नकबजनी हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज में एक गैस का सिलेण्डर 345 रूपये में मिलता था जो अब 761 रुपये का हो गया है। गैस में आये दिन पैसे बढाकर महिलाओ पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। शिवगंज प्रधान एवं ब्लाॅक कांग्रेस, अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि नर्मदा का वायदा करने वाले अब मुकर गये है। प्रदेश के पंचायतीराज व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अंत में नायब तहसीलदार गोविन्द खत्री को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम बढी हुई दरे वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौपा।

यु.आई.टी. आबूरोड के पूर्व अध्यक्ष हरीश चौधरी, महिला कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष पूरण कंवर, नगर अध्यक्ष मीना सैन, जिला कांग्रेस महामंत्री भगवतसिंह देवडा, ब्लाॅक कांग्रेस सचिव अर्जुनसिंह देवडा, किषोर पुरोहित, भगवानाराम पुरोहित, नटवरसिंह उर्फ नाॅटीसिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गहलोत इत्यादि ने भी सम्बोधित कर भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकारो को कोसा।

इस अवसर पर पिण्डवाडा महिला कांग्रेस की ब्लाॅक अध्यक्ष सीता पुरोहित, पूर्व सरपंच तंवरी जब्बरसिंह देवडा, ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रतापसिंह देवडा, एस.टी. प्रकोश्ठ कांग्रेस अध्यक्ष निम्बाराम गरासिया, रेवदर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल भाटी, रेवदर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याषी लकमाराम कोली, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रतापमाली, कृश्ण कुमार पुरोहित, पूर्व प्रधान अचलाराम माली शिवगंज, मोतीराम कोली रेवदर, एस.बी.सी. प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरताराम देवासी, षिवगंज उपप्रधान मोटाराम देवासी, इन्दर कुमार अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष रतन माली ने किया।