Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
गिरीराज सिंह के बयान से भड़की कांग्रेस, मांगा इस्तीफा - Sabguru News
Home India City News गिरीराज सिंह के बयान से भड़की कांग्रेस, मांगा इस्तीफा

गिरीराज सिंह के बयान से भड़की कांग्रेस, मांगा इस्तीफा

0
गिरीराज सिंह के बयान से भड़की कांग्रेस, मांगा इस्तीफा
congress workers protest outside giriraj singh residence over sonia remark
congress workers protest outside giriraj singh residence over sonia remark
congress workers protest outside giriraj singh residence over sonia remark

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले केंद्रीय नेता गिरीराज सिंह से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सुबह उनके आवास पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

गिरीराज के बयान से भाजपा के वरिष्ठ नेता भी नाराज हैं, अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें सोच-समझकर बोलने की हिदायत दी है। वह केंद्र सरकार में सूक्ष्म एवं लघु राज्यमंत्री है।

सिंह ने मंगलवार को बिहार के हाजीपुर में दिए गए एक बयान में कहा था कि सोनिया अपने रंग की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। अगर राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियन से शादी की होती तो क्या कांग्रेस को उनका नेतृत्व मंजूर होता।

वहीं उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की छुट्टी पर चुटकी लेते हुए उसे गुमशुदगी करार दिया और उसकी तुलना मलेशिया के गायब हुए विमान से कर डाली।

विदित हो कि अपने विवादित बयान को लेकर चौतरफा बयान झेलने के बाद गिरीराज ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है। गिरीराज सिंह फिलहाल भाजपा की राष्टीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरू गए हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here