Home UP Agra वाराणसी में विवादित पोस्टर : अखिलेश को कौरव दिखाने पर भड़के सपाई

वाराणसी में विवादित पोस्टर : अखिलेश को कौरव दिखाने पर भड़के सपाई

0
वाराणसी में विवादित पोस्टर : अखिलेश को कौरव दिखाने पर भड़के सपाई
controversial poster on varanasi walls : Uttar Pradesh as draupadi, bjp up chief keshav Maurya as Krishna and opposition kauravas
controversial poster on varanasi walls : Uttar Pradesh as draupadi, bjp up chief keshav Maurya as Krishna and opposition kauravas
controversial poster on varanasi walls : Uttar Pradesh as draupadi, bjp up chief keshav Maurya as Krishna and opposition kauravas

वाराणसी। भाजपा के एक कार्यकर्ता के विवादित पोस्टर से शहर की राजनितिक फिजा उबलने लगी है। विवादित पोस्टर में मुख्यमंत्री अखिेलेश यादव को कौरव के रूप में दिखाए जाने से खफा सपा कार्यकर्ताओ का गुस्सा शुक्रवार की शाम फूट पड़ा।

आक्रोशित कार्यकर्ता लामबन्द होकर भाजपा के सिगरा गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद का प्रतीक पुतला फूंक आक्रोश जताया। इधर कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतने से ही नहीं थमा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय धूपचण्डी और पार्षद पति प्रशान्त सिंह पिंकू के अगुवाई में जगतगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला और विवादित पोस्टर को फूंका।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री राय ने कहा कि भारत माता की जय न बोलने पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली भाजपा ने हमारी मातृभूमि यानि उत्तर प्रदेश का अपमान किया है।

रामनवमी के दिन भाजपा का यह रूप हैरान करने वाला है। हमने सब बर्दाश्त कर लिया है लेकिन अब केशव को कृष्ण तो मत दिखाओं, मातृभूमि का ऐसा चीरहरण तो न दिखाओ। धर्म के नाम पर इतनी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बतादें, भाजपा कार्यकर्ता रूपेश पाण्डेय ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या को भगवान कृष्ण के रूप में दिखा विपक्षी दलो के नेताओं को प्रदेश का चीरहरण करते दिखाया है। इस पोस्टर में ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिखाई दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश को द्रौपदी के रूप में दिखाया गया है। जबकि बसपा मुखिया मायावती, सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खान, ओवैसी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पोस्टर को यूपी रूपी द्रोपदी का चीरहरण करते दिखाया गया हैं। पोस्टर पर लिखा है, कलयुग में केशव केवल उपदेश नहीं देते, रणभूमि में युद्ध करते हैं।