Home India City News राधे मां के समर्थन में उतरी कई फिल्मी हस्तियां

राधे मां के समर्थन में उतरी कई फिल्मी हस्तियां

0
राधे मां  के समर्थन में उतरी कई फिल्मी हस्तियां
controversy around self styled godman radhe maa
controversy around self styled godman radhe maa
controversy around self styled godman radhe maa

मुंबई। खुद को देवी मां का रूप बताने वाली राधे मां अपनी आपत्तिजनक हरकतों और दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसने के बाद विवादों के घेरे में आ गई है।
राधे मां के भक्त सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई फिल्मी हस्तियां भी राधे मां के भक्त हैं जिनमें सुभाष घई, गजेंद्र सिंह अन्य हैं। अब राधे मां की सच्चाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। निर्देशक सुभाष घई ने राधे मां पर लगे आरोपों से उनका बचाव किया है।
उन्होंने अपना बचाव करते हुए फेसबुक पेज पर एक स्टेटस लिखा है। घई ने लिखा, ‘हां, माता वैष्णो देवी के भक्त होने के कारण मैं और मेरी पत्नी मुक्ता के साथ गत वर्ष माता की एक चौकी में राधे मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

बोरीवली भुवन में उनके पुराने भक्तों ने ये चौकी लगवाई थी। हमने भी अपने घर पर माता की चौकी रखवाई थी और राधे मां को हमें और बाकी भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए बुलाया था। वो बहुत प्यारी हैं और हमारे साथ अपने माता-पिता की तरह बर्ताव किया। हमने कभी ऐसी कोई अश्लील हरकत या माहौल नहीं देखा, जैसी बातें आज समाज में की जा रही हैं।’
सुभाष ने कहा, वे अपने बेटों और पोतों के साथ जीने वाली साधारण महिला हैं, जो माता के भजनों पर नाचती-गाती हैं। उनके भक्त उनके साथ बच्चों-सा व्यवहार करता हैं और उन्हें ‘गुड़िया देवी’ पुकारते हैं। वे भी भक्तों के बीच बच्चों सी झूमती हैं। राधे मां ने हमें बताया था कि जब वे विदेश जाती हैं तो वे एक साधारण लड़की की तरह खरीददारी पसंद करती हैं।
वहीं, दूसरी ओर राधे मां से जुड़े विवाद पर ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर चुटकी ली है। आज एक के बाद एक कई ट्वीट कर ऋषि ने राधे मां और उनके समर्थकों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- ‘पहले बोल राधा बोल तूने ये क्या किया और फिर राधा ऑन द डांस फ्लोर गाने का मन कर रहा है।’ इस बीच राधे मां के साथ अपनी फोटो सामने आने पर निर्देशक सुभाष घई ने सफाई दी है।
ऋषि कपूर ने भक्तों से कहा है कि वो बाबाओं के चक्करों में न आएं और सावधान रहें। ऋषि ने ओशो, सत्य साईं, आसा राम बापू और राधे मां की तस्वीरों का एक कोलाज ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, ‘जागो इंडिया जागो। इन कलाकारों के द्वारा लोगों की कमजोरी का फायदा उठाया जा रहा है। मैं भी अभिनेता हूं लेकिन मैं मनोरंजन करता हूं, धोखा नहीं देता।’
जानकारी हो कि राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से दहेज के लिए प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है। मुंबई की बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राधे मां की स्कर्ट पहनी तस्वीरें सामने आने के बाद मुंबई की एक वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट‌्ट ने एक और केस दर्ज कराया है। वकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि राधे मां धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। वे अश्लीलता भी फैला रही हैं।