Home UP Agra 31 दिसम्बर की रात थाने में लड़की से गैंगरेप

31 दिसम्बर की रात थाने में लड़की से गैंगरेप

0
cops gangrape minor girl in plice station in badanu
cops gangrape minor girl in plice station in badanu

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के एक थाना परिसर में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आर के एस राठौर ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी 14 वर्षीय लड़की के साथ थाना परिसर में 31 दिसम्बर की रात बलात्कार किए जाने के आरोपी पुलिसकर्मी वीर पाल सिंह यादव और अवनीश यादव को बर्खास्त कर दिया गया है।

राठौर ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506, 364, 376बी एवं 3/4 पाक्सो अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

राठौर ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि बरेली और लखनऊ से फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच की गई है और नमूने लिए गए हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि पीडित लड़की की चिकित्सकों के पैनल से जांच कराई जा रही है। चिकित्सीय जांच के बाद लड़की के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इस मामले में दर्ज की प्राथमिकी में थाना परिसर का उल्लेख न होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पीडित लड़की के बयान के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

इस घटना के चर्चा में आने के बाद प्रहलाद पुर गांव में अधिकारियों और नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। गौरतलब है कि 31 दिसम्बर की रात कांस्बेल वीर पाल यादव और अवनेश यादव 14 साल लड़की को कार से जबरन थाना परिसर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया था।