Home Rajasthan Ajmer जयपुर की युवती से सौतेले पिता ने अजमेर में किया दुष्कर्म

जयपुर की युवती से सौतेले पिता ने अजमेर में किया दुष्कर्म

0
जयपुर की युवती से सौतेले पिता ने अजमेर में किया दुष्कर्म
daughter raped by stepfather in ajmer
daughter raped by stepfather in ajmer
daughter raped by stepfather in ajmer

अजमेर/जयपुर। अजमेर दरगाह में जियारत के लिए गई एक युवती से होटल के कमरे में उसके सौतेले पिता के दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।

पीडि़ता देर रात पुष्कर में भटकती मिली। पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार पीडि़ता जयपुर के जालूपुरा क्षेत्र से सौतेले पिता के साथ दरगाह जियारत करने अजमेर गई थी।

दोनों ने गंज थाना क्षेत्र में एक होटल में कमरा किराऐ पर लिया। कमरे में सौतेले पिता ने उसके साथ दुराचार किया।

सौतेले पिता की हैवानियत से परेशान पीडि़ता उसे होटल के बाथरूम में बंद कर निकल गई। वह रेलवे स्टेशन पहुंची तो जयपुर की बजाय पुष्कर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई।

ट्रेन के पुष्कर पहुंचने पर उसे गलत ट्रेन में चढऩे का अहसास हुआ। वह पुष्कर पुलिस को भटकती मिली। उसने पुलिस पूछताछ में अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।