Home Breaking बांड गर्ल बनना चाहती है दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा

बांड गर्ल बनना चाहती है दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा

0
बांड गर्ल बनना चाहती है दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा
Deepika Padukone and Priyanka Chopra competing to be the next Bond Girl?
Deepika Padukone and Priyanka Chopra
Deepika Padukone and Priyanka Chopra competing to be the next Bond Girl?

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बांड गर्ल बनना चाहती है।

दीपिका और प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में अपने हुनर से लोगों को आकर्षति करती नजर आ रही हैं। दीपिका इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘किंगकिंग:द जेंडर केज’ जबकि प्रियंका ‘क्वांटिको’ की सफलता के बाद अब ‘बेवॉच’ फिल्म में अहम किरदार निभा रही है।

दीपिका ने हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘द ममी’ के लिए भी ऑडिशन दिए थे, हालांकि बात बन नहीं पाई, लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका और दीपिका को अगली जेस बॉन्ड गर्ल के रोल के तौर पर लिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि इस बारे में दोनों अभिनेत्रियों की ओर से कोई भी इशारा नहीं मिल पाया है।

बॉन्ड फ्रैंचाइसी की पिछली फिल्म’स्पेक्टर’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। चर्चा है कि बॉन्ड गर्ल के ड्रीम रोल के लिए दीपिका और प्रियंका एड़ी-चोटी का जोर लगाती हुई नजर आ रही हैं। यदि दीपिका और प्रियंका को जेस बॉन्ड गर्ल बनने का मौका मिला तो यह अबतक की किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए सबसे बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है।