Home Entertainment 29 साल की हुई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

29 साल की हुई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

0
deepika padukone
deepika padukone turn 29, to star in varied roles

नई दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोमवार को 29 साल की हो गई। उनके करियर में फिल्मों की वैराइटी या विविधता का अहम योगदान रहा है। नए साल में उनकी ऎसी ही विविधतापूर्ण “पीकू”, “तमाशा” और “बाजीराव मस्तानी” फिल्म रिलीज होगी।

deepika padukone turn 29, to star in varied roles

शूजीत सरकार की “पीकू” में दीपिका महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। वहीं, संजय लीला भंसाली की “बाजीराव मस्तानी” में वह अपने प्रेमी रणवीर सिंह संग होंगी। इसके अलावा “तमाशा” में अपने पूर्व प्रेमी रणबीर सिंह के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी।

दीपिका ने अपने सिनेमाई करियर की शुरूआत शाहरूख खान अभिनीत “ओम शांति ओम” (2007) फिल्म से की थी। उस दिन के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here