Home Entertainment Bollywood गोलमाल-4 में होगा दीपिका पादुकोण का आइटम सांग

गोलमाल-4 में होगा दीपिका पादुकोण का आइटम सांग

0
गोलमाल-4 में होगा दीपिका पादुकोण का आइटम सांग
Deepika Padukone's item song in golmaal 4
Deepika Padukone's item song in golmaal 4
Deepika Padukone’s item song in golmaal 4

मुंबई। दीपिका पादुकोण इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। एक तरफ संजय लीला भंसाली के साथ उनकी नई फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रही हैं, तो अंबानी परिवार के एक समारोह में वे जिस अंदाज में रणबीर सिंह के साथ नजर आईं, चर्चा होने लगी कि उनकी सगाई हो गई।

दोनों ओर से इसका खंडन भी आ गया। अब खबर है कि रोहित शेट्टी की शुरु होने जा रही नई फिल्म गोलमाल 4 में उनका आइटम सांग होगा। दीपिका ने रोहित के साथ शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था।

खबर मिली है कि गोलमाल 4 के इस आइटम सांग में उनके साथ अजय देवगन होंगे, जो पहली बार दीपिका के साथ परदे पर नजर आएंगे।

गोलमाल की चौथी किश्त की शूटिंग अगले महीने से रोहित शेट्टी के फेवरेट लोकेशन गोवा में शुरु होने जा रही है।

इस बार अजय की जोड़ीदार के तौर पर परिणीति चोपड़ा को लिया गया है, जो पहली बार देवगन की हीरोइन बनने को लेकर गदगद हैं।