Home Entertainment Bollywood ये क्या? हिमेश रेशमिया के साथ सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया

ये क्या? हिमेश रेशमिया के साथ सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया

0
ये क्या? हिमेश रेशमिया के साथ सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया
Salman Khan's girlfriend Iulia vantur sings for Himesh Reshammiya's album
Salman Khan's girlfriend Iulia vantur sings for Himesh Reshammiya's album
Salman Khan’s girlfriend Iulia vantur sings for Himesh Reshammiya’s album

मुंबई। कुछ दिनों पहले खबर सुनने को मिल रही थी कि सलमान खान का एक और गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया।

उनकी लेटेस्ट गर्लफ्रेंड के तौर पर कही जाने वाली लूलिया वेंटूर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में संकेत दिए कि उनका परिवार सलमान के साथ उनके रिश्ते को लेकर राजी नहीं है।

यहीं से सलमान के साथ उनके ब्रेकअप की चर्चा ने जोर पकड़ लिया,लेकिन अब ऐसा लगता है कि सलमान और लूलिया के बीच फिर से पैचअप हो गया है। इसका अंदाज दो खबरों से लगा।

पहली खबर ये कि सलमान के चेले कहे जाने वाले हिमेश रेशमिया के नए वीडियो एलबम में लूलिया को कास्ट किया गया और रविवार को सलमान जब करीना कपूर के घर गए, तो उनके साथ लूलिया को भी देखा गया। इसके बाद से शंका दूर होती चली गई।