Home India City News दिल्ली : कोहरे के चलते शनिवार को 125 ट्रेनें लेट, 13 रद्द

दिल्ली : कोहरे के चलते शनिवार को 125 ट्रेनें लेट, 13 रद्द

0
दिल्ली : कोहरे के चलते शनिवार को 125 ट्रेनें लेट, 13 रद्द
Delhi : 125 trains delayed, 13 canceled due to fog on Saturday
Delhi : 125 trains delayed, 13 canceled due to fog on Saturday
Delhi : 125 trains delayed, 13 canceled due to fog on Saturday

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी है। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने की वजह से आम जीवन, रेल यातायात और हवाई सेवा पर बुरा असर पड़ा है।

खराब मौसम के कारण राजधानी,शताब्दी सहित 48 ट्रेनों के चलने का समय बदल दिया गया है। 125 ट्रेनें अपने समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही लगभग 13 ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।

ट्रेनों के रद्द होने और देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोहरा इतना घना है कि 10 मीटर देखना भी मुश्किल हो गया है। उड़ानों पर भी कोहरे का असर पड़ा है। दिल्‍ली से उड़ने वाली कई उड़ानों में देरी हुई है।

कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाली कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। दिल्ली से चलने वाली 8 अन्तरराष्ट्रीय विमानों और 5 घरेलू विमानों का समय बदल दिया गया है। वहीं तीन विमानों का रूट भी बदल दिया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी कोहरे से राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। यही नहीं, माह के दूसरे हफ्ते में कोहरा काफी घना होगा।