Home India City News दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल : आप की भारी जीत की संभावना

दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल : आप की भारी जीत की संभावना

0
दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल : आप की भारी जीत की संभावना
delhi assembly election 2015 : adject poll

delhi assembly election 2015 : adject poll

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान थमने के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की भारी जीत की संभावना व्यक्त की गई है। आप को 70 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत के लिये आवश्यक 36 के आंकड़े से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

सर्वे के अनुसार आप संयोजक अरविंद केजरीवाल 49 दिन की अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियों की राजनीतिक पूंजी के बलबूते भारतीय जनता पार्टी को मात दे सकते हैं तथा भाजपा की विधानसभा में सदस्य संख्या पहले से भी कम हो सकती है।

राष्ट्रीय राजनीति पर गहरा असर डालने वाले इन चुनावों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। सर्वेक्षणों के अनुसार दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा को चुनौती देने वाले आप नेता केजरीवाल में विश्वास व्यक्त किया जबकि चुनाव के ठीक पहले भाजपा के साथ जुड़ने वाली किरण बेदी को तरजीह नही दी।

चुनाव परिणामों की सटीक भविष्यवाणी करने की साख वाले न्यूज24- टुडेज चाणक्य ने अपने सर्वे में आप को 48, भाजपा को 22 और कांग्रेस को शून्य से 2 सीटें दी हैं। वहीं सी-वोटर्स के सर्वे में आप को 31-39 सीटें, भाजपा को 27-35 और कांग्रेस के खाते में महज 2-4 सीटें जाती नज़र आर रही हैं। इंडिया टुडे-सिसरो के सर्वे के मुताबिक आप को 35 से 43 सीटें मिल सकती हैं। इसी पोल के मुताबिक भाजपा को 23 से 29 और कांग्रेस 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं एवीपीनीलसन ने आप के 39, भाजपा के 28 और कांग्रेस के 3 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की है। इन सर्वेक्षणों में से केवल सी-वोटर ने संभावना व्यक्त की है कि आप का आंकड़ा बहुमत से एक सीट कम रह सकता है जबकि शेष सर्वेक्षणों में आप को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। अन्य सर्वेक्षणों के नतीजों से अलग हटकर आईबीएन7-डाटा मनेरिया ने चुनावों में भाजपा के सबसे बड़े दल के रुप में उभरने की संभावना दिखाई है। इस सर्वे में भाजपा को 35 आप को 31 और कांग्रेस को 4 सीटें दी गई है।

एबीपी-नीलसन ने भाजपा को 32 फीसदी वोट और आम आदमी पार्टी को 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया है। ऐसे में आप को 8 फीसदी वोट का फायदा होता दिख रहा है। कांग्रेस एक बार फिर से तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस को इस बार 6 फीसदी वोट का नुकसान हुआ है। चाणक्य के मुताबिक केजरीवाल दिल्ली में 53 फीसदी लोगों की पसंद हैं जबकि किरन बेदी 37 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

सर्वेक्षणकर्ता आप भाजपा कांग्रेस
न्यूज24- टुडेज चाणक्य 48 22 2
इंडिया टीवी-सी वोटर्स 31-39 31-35 2-4
एवीपीनीलसन 39 28 3
इंडिया टुडे 35-43 23-29 0-2
आईबीएन7-डाटा माइनेरिया 31 35 4
एक्सिस 53 17 0-2
न्यूज़ नेशन 39-43 2529 01-03
जी तालीम 37 30 03

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here