Home Delhi महिला के पांव छूकर जीता भरोसा, फिर सोने के कंगन ले उड़ा

महिला के पांव छूकर जीता भरोसा, फिर सोने के कंगन ले उड़ा

0
महिला के पांव छूकर जीता भरोसा, फिर सोने के कंगन ले उड़ा

नई दिल्ली। कापसहेड़ा इलाके में एक स्कूटर सवार ठग मंदिर जा रही एक महिला के पास आया। उन्हें नमस्कार कर पैर छुए। कुछ ही देर की बातचीत के दौरान पहले महिला का भरोसा जीता और उसके बाद बहाने से उनके हाथों में पहने सोने के कंगन ले उड़ा। पीडि़ता के शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीडि़ता की पहचान बनिता देवी (55) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कापसहेड़ा गली नंबर-18 में रहती हैं। दीपावली के दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह मंदिर जा रही थीं। जैसे ही वह गुड़गांव दिल्ली रोड पर पहुंचीं, तभी एक स्कूटर सवार आया और महिला को नमस्कार करते हुए उनके पैर छुआ।

उसके बाद उसने महिला से कहा कि वह उनके बेटे का दोस्त है। उनके बेटे ने उनके लिए सोने का कंगन बनवाया है। महिला भी उसकी बातों में आ गई। इस दौरान उसने महिला को स्कूटर पर बिठाकर चल दिया।

कुछ दूर जाकर ठग ने बनिता को स्कूटर से उतार दिया और महिला से पुराने कंगन लेकर नए कंगन लाने को बोला। महिला ने अपने दोनों कंगन दे दिए। कंगन लेने के बाद आरोपी स्कूटर स्टार्ट कर फरार हो गया। अब महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।