Home Breaking शिमला में हादसा : बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 10 घायल

शिमला में हादसा : बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 10 घायल

0
शिमला में हादसा : बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 10 घायल
2 killed, 10 injured as bus rolled into ditch in Shimla
2 killed, 10 injured as bus rolled into ditch in Shimla
2 killed, 10 injured as bus rolled into ditch in Shimla

शिमला। शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्र ननखड़ी के पास एक भीषण बस हादसा हुआ है। यहां 12 से अधिक यात्रियों से भरी निजी बस खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक महिला शामिल है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 6.15 बजे हुई। बस नागाधार से ननखड़ी होते हुए शिमला जा रही थी, कि ओल्टा के पास अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। बस के खाई में गिरने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ननखड़ी थाने से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

इस हादसे के मृतकों की पहचान 50 वर्षीय कनकु देवी और 48 वर्षीय देवी सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों ननखड़ी इलाके के निवासी थे। हादसे में घायल 10 लोगों को रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमे कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

रामपुर के उपपुलिस अधीक्षक देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारम्भ कर दी गई है।