Home Delhi नौसेना में भी महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन

नौसेना में भी महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन

0
नौसेना में भी महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन
delhi high court allows permanent commission for women in indian navy
delhi high court allows permanent commission for women in indian navy
delhi high court allows permanent commission for women in indian navy

नई दिल्ली। सेना और वायु सेना के बाद नौसेना की महिला अधिकारियों को भी अब स्थायी कमीशन मिलेगा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में महिला अधिकारियों को नौसेना में स्थायी कमीशन देने पर मुहर लगा दी। इस आदेश के बाद महिला अधिकारी अपने पुरुष सहयोगियों की तरह नौसेना से सेवानिवृत्त होंगी तथा उन्हें पेंशन आदि लाभ भी मिलेंगे।

अभी तक नौसेना में महिलाओं को केवल शॉर्ट सर्विस कमीशन ही मिलता था और उनकी तैनाती प्रशासनिक, चिकित्सा और शैक्षणिक विभागों में ही की जाती थी।

महिलाओं को विमानों में पर्यवेक्षक के तौर पर भी तैनात किया जा रहा है। सेना और वायु सेना की महिला अधिकारियों को 2010 में स्थायी कमीशन मिलने के बाद नौसेना की 19 महिला अधिकारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।