Home Breaking इंडिगो की फ्लाइट में बुजूर्ग ने एक महिला यात्री से की छेड़छाड़

इंडिगो की फ्लाइट में बुजूर्ग ने एक महिला यात्री से की छेड़छाड़

0
इंडिगो की फ्लाइट में बुजूर्ग ने एक महिला यात्री से की छेड़छाड़
Delhi man arrested for masturbating mid air on IndiGo flight from hyderabad
Delhi man arrested for masturbating mid air on IndiGo flight from hyderabad
Delhi man arrested for masturbating mid air on IndiGo flight from hyderabad

नई दिल्ली। इंडिगो की उड़ान में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर एक 56 वर्षीय व्यक्ति को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना शनिवार शाम उस समय हुई, जब उड़ान हैदराबाद से दिल्ली आ रही थी।

उड़ान की लैंडिंग के बाद रोहिणी सेक्टर-3 निवासी रमेश चंद को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें डोमेस्टिक एयरपोर्ट पुलिस थाने ले जाया गया।

प्राथमिकी के अनुसार उत्पीड़न की शिकार महिला हैदराबाद की निवासी है। महिला ने कहा कि जब विमान ने उड़ान भरी, उसने रमेशचंद को देखा, जो उसकी बगल की सीट पर बैठा हुआ था, उसने अश्लील संकेत किए।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला ने तुरंत इसके बारे में एयर होस्टेस को सूचित किया और उसकी सीट बदल दी गई। जब उड़ान ने हवाईअड्डे पर लैंड किया, हमें महिला से शिकायत प्राप्त हुई।