Home Delhi वाणी कपूर ने जीता महिला प्रोफेशनल गोल्फ के आखिरी चरण का खिताब

वाणी कपूर ने जीता महिला प्रोफेशनल गोल्फ के आखिरी चरण का खिताब

0
वाणी कपूर ने जीता महिला प्रोफेशनल गोल्फ के आखिरी चरण का खिताब
delhi's Vani Kapoor wins 7th Women's Professional Golf title
delhi's Vani Kapoor wins 7th Women's Professional Golf title
delhi’s Vani Kapoor wins 7th Women’s Professional Golf title

नई दिल्ली। वाणी कपूर ने शुक्रवार को एक ओवर 73 का कार्ड खेलकर छह लाख ईनामी हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2016 के 17 वें और अंतिम चरण का खिताब जीत लिया है। यह उनका सातवां खिताब है।

दिल्ली की वाणी ने 54 होल्स से कुल 221 का स्कोर बनाया। वाणी को स्मृति मेहरा से काफी कठिन चुनौती मिली। स्मृति 223 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। नोएडा की वैष्णवी सिन्हा 226 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

पंचकुला की अमनदीप द्राल चौथे स्थान पर रहीं। आखिरी दौर में उन्होंने पांच ओवर 77 का कर्ड खेला। वहीं कोलकाता की नेहा त्रिपाठी 230 के कुल स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

छठे स्थान पर शर्मिला निकोलेट रहीं, जिन्होंने 54 होल्स के बाद 231 का कुल स्कोर बनाया। हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर का अगला संस्करण जनवरी 2017 में अहमदाबाद में शुरू होगा।