Home India City News छेड़छाड़ के आरोप में उप शिक्षा निदेशक अरेस्ट

छेड़छाड़ के आरोप में उप शिक्षा निदेशक अरेस्ट

0
eve teasing with woman in moving train
eve teasing with woman in moving train

चंदौली। कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में पंजाब के उप शिक्षा निदेशक को बुधवार रात उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया।

राजकीय रेलवे पुलिस के सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली से कोलकाता जा रही राजधानी एक्सप्रेस में ए-वन कोच में सफर कर रही दो महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पंजाब के उप शिक्षा निदेशक को यात्रियों ने पकड़ लिया और मुगलसराय स्टेशन पहुंचने पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।


पुलिस ने पीडित महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज करके उप शिक्षा निदेशक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुरप्रीत पंजाब के मनसा जिले का निवासी है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गुरप्रीत ने शौचालय की ओर गई एक महिला से छेड़छाड़ की।

शोर मचाने पर उसे बचाने पहुंची दूसरी महिला से भी उसने बदसलूकी की। यह देखकर अन्य यात्री वहां पहुंचे तो गुरप्रीत भागने लगा लेकिन यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और मुगलसराय पहुंचने पर जीआरपी को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here