Home Haryana नेपाल के महेंद्र नगर में हुलिया बदलकर रह रही है हनीप्रीत

नेपाल के महेंद्र नगर में हुलिया बदलकर रह रही है हनीप्रीत

0
नेपाल के महेंद्र नगर में हुलिया बदलकर रह रही है हनीप्रीत
case registered against dera chief's adopted daughter honeypreet insaan in panchkula
case registered against dera chief's adopted daughter honeypreet insaan in panchkula
case registered against dera chief’s adopted daughter honeypreet insaan in panchkula

पचकूला। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की करीबी हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला में केस दर्ज किया गया है। उस पर 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के दौरान दंगे भड़काने के आरोप है। आईजी लॉ एंड आर्डर एएस चावला ने बताया कि राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा मामले में हनीप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा पुलिस सूत्रों का कहना है कि हनीप्रीत नेपाल के महेंद्र नगर में छिपी हुई है। उसे तीन लोगों के साथ देखा गया है। वह बीते एक सप्ताह से वहां रुकी हुई है। उसे नेपाल नंबर की गाड़ी से आते-जाते देखा गया है। पहचान छिपाने के लिए उसने अपना हुलिया बदल लिया है। पुलिस ने उसकी खोज के लिए 10 टीमें बनाई हैं। हनीप्रीत 25 अगस्त की शाम से ही फरार है।

बतादें कि हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में हुई हिंसा को लेकर वांछित लोगों की एक सूची जारी की है। इसमें कुल 43 लोगों की तस्वीर है। इस लिस्ट में राम रहीम की करीबी हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है। लिस्ट में डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा का नाम भी शामिल है।

हिंसा के दौरान पंचकूला में 32 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हो गए थे। कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले ही करीब एक लाख डेरा अनुयाई पंचकूला में एकत्रित हो गए थे।

https://www.sabguru.com/dera-violence-haryana-police-releases-wanted-list-honeypreet-on-top/

https://www.sabguru.com/seven-districts-bihar-high-alert-regarding-honeypreet-arrest/