Home Rajasthan Ajmer मंत्री देवनानी व महापौर ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

मंत्री देवनानी व महापौर ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

0
मंत्री देवनानी व महापौर ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन
development inaugurated by vasudev Devnani and mayor dharmendra gehlot
development inaugurated by vasudev Devnani and mayor dharmendra gehlot
development inaugurated by vasudev Devnani and mayor dharmendra gehlot

अजमेर। अजमेर शहर के वार्ड 51 में 10 लाख के विकास कार्यो का उद्घाटन श्याम गली (हाथी भाटा) में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, नगर निगम महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने सडक़ का लोकार्पण किया गया।

वार्ड 51 मॉडल स्कूल के बाहर अनीश मोयल एवं अमित गोयल द्वारा डिज़ाइन किए हुए अंडरग्राउंड कचरा पात्र का अवलोकन कर उसकी भरपूर प्रशंसा की एवं वार्ड में अन्य जगह और कचरा पात्र लगाने के लिए कहा।

निगम महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि निगम के सभी पार्षद पूर्ण ईमानदारी से अपना अपना कार्य कर रहे हैं। विकास व अन्य कार्यो के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक राहत दिलवा रहे हैं।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी व कहा की इस प्रकार के विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद अनीश मोयल, उमेश गर्ग, प्रवीण जैन, अमित जैन, अमित यादव, रचित कच्छावा, सुरेन्द्र माथुर, गजेन्द्र गहलोत, ऋषि सैन, गुन्जन शर्मा, मुकेश यादव, भरत छिपा, राहुल शर्मा, कुश गोयल, महेश जोशी, कमल नयन जोशी, विजय कपुर, सतीश अग्रवाल, अजय कपूर, इंद्र सिंह यादव, अमित टंडन, रविन्द्र सोलंकी, टिकमचंद पाटनी, नाथू व्यास, अशोक व्यास, विनोद चौरसिया आदि क्षेत्रवासी उपस्तिथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here