Home Headlines फडनवीस बने महाराष्ट्र में भाजपा के पहले सीएम

फडनवीस बने महाराष्ट्र में भाजपा के पहले सीएम

0
devendra fadnavis
devendra fadnavis takes oath as bjp’s first cm in maharashtra

मुंबई। बीजेपी के देवेन्द्र गंगाधरराव फडनवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शुक्रवार को शपथ ली। इसी के साथ उन्हें इस राज्य में भाजपा का पहला सीएम बनने का गौरव भी हासिल हो गया।

गवर्नर चिरंजीवी विद्यासागर राव ने पीएम नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में क्रिकेट मैदान वानखेडे स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में फडनवीस को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

फडनवीस के साथ सात कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्री के रूप में महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पूर्व विपक्षी नेता एकनाथराव गणपतराव खड्से, सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार, भाजपा के विधानपरिषद के पूर्व विपक्षी नेता विनोद श्रीधर तावडे, प्रकाश मंचूभाई मेहता, चंद्रकांतदादा बच्चू पाटिल, पंकजा गोपीनाथ मुंडे और विष्णु रामा सावरा ने शपथ ली।

राज्य मंत्री के रूप मे दिलीप ज्ञानदेव कांबले और विद्या जयप्रकाश ठाकुर को शपथ दिलाई गई। फडनवीस समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्रियों ने मराठी में शपथ ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष शाह के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, नितिन गडकरी, शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया प्रमुख रामदास आठवले, प्रफुल्ल पटेल, आरआर पाटिल, चंद्रबाबू नायडू, रवीशंकर प्रसाद तथा सभी धर्मो के धार्मिक गुरू भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here