Home Breaking जिस संदूक से जेवर निकाले, मर्डर के बाद उसी में छिपाया महिला का शव

जिस संदूक से जेवर निकाले, मर्डर के बाद उसी में छिपाया महिला का शव

0
जिस संदूक से जेवर निकाले, मर्डर के बाद उसी में छिपाया महिला का शव
died woman body found in box, where kept jewelry in gwalior
died woman body found in box, where kept jewelry in gwalior
died woman body found in box, where kept jewelry in gwalior

ग्वालियर। घर में महिला को अकेली पाकर बदमाशों ने पूरे जेवर लूट लिए और मर्डर करके शव को उसी संदूक में डाल दिया, जिससे सामान चुराया था।

जब यह वारदात हुई उस समय महिला के पति अपने बच्चों के पास हैदराबाद गए हुए थे। शव की बदबू नहीं आए, इसके लिए बदमाशों ने कपूर भी वहां पर डाल दिया।

दीनदयाल नगर के सी ब्लाक में सेंट्रल स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसीपल बैजनाथ सुनहरे अपनी पत्नी यशोधरा के साथ रहते हैं। सुनहरे हैदराबाद अपने बच्चों के पास गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी यशोधरा अकेली थीं।

उनके बेटे प्रवीण ने हैदराबाद से फोन लगाया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। प्रवीण ने अपने दोस्त रवि को घर पर भेजा। रवि दीनदयाल नगर पहुंचा, लेकिन मकान के बाहर ताला लगा हुआ था। उसने प्रवीण को बताया कि घर के बाहर ताला लगा हुआ है।

पुलिस ने खोजा शव

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रात को एक बजे दीनदयाल नगर पहुंची और मकान का ताला तोडक़र अंदर घुसी। अंदर पूरा सामान फैला पड़ा हुआ था। पुलिस ने यशोधरा की तलाश की तो एक बड़े संदूक में उनका शव रजाई में लिपटा हुआ मिल गया।

बदमाशों ने लूटपाट की और यशोधरा की साड़ी से गला घोंट दिया। इसके बाद संदूक से ही जेवर निकाले और उसी में यशोधरा के शव को डाल दिया। ऊपर से कपूर भी डाल दिया, जिससे बदबू नहीं फैले।

परिचित हो सकते हैं आरोपी

पुलिस को घर के किचेन में दो कप व तीन गिलास भी मिले हैं। इससे ऐसे लगता है कि कुछ परिचित लोग यशोधरा से मिलने आए और फिर उन्होंने लूटपाट करके उनका मर्डर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उनके पति बैजनाथ और बेटों को सूचना दे दी है और उनके हैदराबाद से आने का इंतजार कर रही है।

इनका कहना है

वृद्धा की हत्या कर लाश को संदूक में बंद कर दिया था। वारदात को अंजाम लूट के लिए दिया है। अंदेशा है कि वृद्धा के हत्यारे परिचित ही रहे होगें। हम मामले की पड़ताल में लगे है।

अजीत सिंह चौहान, टीआई महाराजपुरा

यह भी पढें
अपराध समाचार पढने के लिए यहां क्लीेक करें

https://www.sabguru.com/saharanpur-crime-news/

 

https://www.sabguru.com/jodhpur-crime-news-woman-blackmailing-by-vulgar-photos/

 

https://www.sabguru.com/man-kills-wife-over-illicit-relationship-with-devar-in-bettiah/

 

https://www.sabguru.com/i-am-never-having-sex-sofia-hayat-opens-up-about-being-a-nun/