Home Entertainment दिलवाले और बाजीराव मस्तानी की नहीं होगी टक्कर

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी की नहीं होगी टक्कर

0
दिलवाले और बाजीराव मस्तानी की नहीं होगी टक्कर
dilwale and bajirao mastani release dates revealed
dilwale and bajirao mastani release dates revealed
dilwale and bajirao mastani release dates revealed

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर नही टकराएंगी।

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक इन दिनों शाहरूख खान को लेकर फिल्म दिलवाले बना रहे हैं। दिलवाले में शाहरूख खान के अलावा काजोल, वरूण धवन और कृति सैनन ने भी काम किया है।

वहीं संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह काम कर रहे हैं। पहले दिलवाले और बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को एक साथ प्रदर्शित होने वाली थी।

चर्चा है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है। अब बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर की बजाय 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हो सकती थी क्योंकि दोनों ही फिल्में बड़े बैनर की हैं। पहले दीपिका पादुकोण ने फिल्म की रिलीज डेट टालने से इंकार कर दिया था।

अब चर्चा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी की रिलीज डेट एक सप्ताह आगे बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दी है।