Home Business मंदिरा बेदी ने पेश किया प्रकृति से प्रेरित साडिय़ों का कलेक्शन

मंदिरा बेदी ने पेश किया प्रकृति से प्रेरित साडिय़ों का कलेक्शन

0
मंदिरा बेदी ने पेश किया प्रकृति से प्रेरित साडिय़ों का कलेक्शन
Mandira Bedi
mandira bedi launches new saree collection inspired by nature
mandira bedi launches new saree collection inspired by nature

नई दिल्ली। दो साल पहले फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कदम रख चुकीं मशहूर अभिनेत्री एवं टीवी प्रस्तोता मंदिरा बेदी ने इस बार अपने ही शहर दिल्ली में सर्दियों के लिए साडिय़ों का अपना पहला संग्रह पेश किया है।

बेदी कहती हैं कि गुनगुनी सर्द हवाओं, शरद ऋतु की हल्की सिहरन और त्योहारों के विविध रंगों से प्रेरित होकर वह सर्दियों के लिए साडिय़ों का अपना नया संग्रह लेकर आई हैं।

बेदी ने कहा कि इस संग्रह में लगभग सारी चीजें हैं। जब मैंने साडिय़ां बनानी शुरू की थी, तब इसमें ज्यामितीय आकृतियों का प्रयोग अधिक होता था। मेरी साडिय़ों में पट्टियां, त्रिकोण की आजमाइश अधिक होती है।

mandira bedi launches new saree collection inspired by nature
mandira bedi launches new saree collection inspired by nature

मैंने अपने संग्रह में इन्हें तो बरकरार रखा है, लेकिन इस बार कुछ अलग करने की कोशिश की है। इस बार हमने प्रकृति को आजमाया है। शाम को मॉडलों के जरिए पेश की गईं 16 साडिय़ों में से हरेक की एक कहानी है।

कुछ में ग्राफिक डिजाइन और पारंपरिक शिल्पकारिता का फ्यूजन है तो अन्य प्रकृति एवं यातायात चिह्नों जैसे दैनिक जीवन के उदाहरणों से प्रेरित हैं।

उन्होंने कहा कि अपने बेटे को स्कूल छोडऩे के लिए जाते समय उन्होंने सड़क पर यातायात संकेतक देखे जिनसे प्रेरित हो कर दो साडिय़ों में उन्होंने इन संकेतकों को डाला। बेदी ने कहा कि मैं कुल 16 साडिय़ां दिखा रही हूं।

इसमें चार प्रकृति से जुड़ी हैं, जिसमें पत्तियां, बेलोंं और फूलों की आकृतियों का प्रयोग किया गया है। कुछ साडिय़ों में मैंने ज्यामितीय आकृतियों का भरपूर प्रयोग किया है। दो साडिय़ां हैं जिसमें यातायात के तीरों जैसी आकृतियों का प्रयोग किया गया है।