Home Rajasthan Ajmer मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा कार्यो के लिए धन संग्रह

मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा कार्यो के लिए धन संग्रह

0
मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा कार्यो के लिए धन संग्रह
donation Collection on occasion of Makar Sankranti for service works
donation Collection on occasion of Makar Sankranti for service works
donation Collection on occasion of Makar Sankranti for service works

अजमेर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुडे संगठनों की ओर से हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा कार्यो के लिए अजमेर शहर में धन संग्रह किया गया।

धन संग्रह सुबह 8 बजे से 10 बजे तक घर-घर जाकर एवं सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कॉलेजों, सभी सरकारी कार्यालयों, शहर के प्रमुख बाजारों में सेवा निधि हेतु धन संग्रहण किया।

इस कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय सिन्धु सभा, संस्कार भारती, सेवा भारती, सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, विवेकानन्द केन्द्र, महिला मोर्चा, एन.एम.ओ., मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद, रूक्टा राष्ट्रीय, स्वदेशी जागरण और भारतीय जनता पार्टी आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।