Home Breaking नशे में घुत महिला ने पांच मजदूरों को कुचला, दो की मौत

नशे में घुत महिला ने पांच मजदूरों को कुचला, दो की मौत

0
नशे में घुत महिला ने पांच मजदूरों को कुचला, दो की मौत
Drunk delhi woman mows down two people in haryana highway
Drunk delhi woman mows down two people in haryana highway
Drunk delhi woman mows down two people in haryana highway

चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल में नशे में धुत महिला ने हाईवे पर पांच मजदूरों को कुचल दिया। जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर में दिल्ली के रोहणी निवासी प्रीति भारद्वाज नामक महिला अपनी निजी वाहन से करनाल आ रही थी।

महिला नशे की हालत में काफी रफ्तार से गाड़ी चला रही थी, नशे में होने केे कारण कार से नियंत्रण समाप्त हो गया और उसने घरौड़ा के पास हाइवे पर सफाई का काम कर रहे पांच मजदूरों को कुचल दिया।

राजू व बंसी नामक मजदूर की मौत हो गई। जबकि भीरा, मामू और इंद्र नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने गाड़ी सहित आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।