Home Entertainment हेराफेरी 3 में दिखेंगे इशा गुप्ता के डांस के जलवे

हेराफेरी 3 में दिखेंगे इशा गुप्ता के डांस के जलवे

0
हेराफेरी 3 में दिखेंगे इशा गुप्ता के डांस के जलवे
esha gupta to learn different dance forms for hera pheri 3
esha gupta to learn different dance forms for hera pheri 3
esha gupta to learn different dance forms for hera pheri 3

मुम्बई। बॉलीवुड की नवोदित एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी आने वाली फिल्म हेराफेरी 3 में अपने डांस की प्रतिभा दिखाने जा रही हैं।

साल 2012 में प्रदर्शित फिल्म जन्नत 2 से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली ईशा गुप्ता अपने फिल्मी कैरियर में एक अदद सफलता के लिए तरस रहीं है।

फिल्म बेबी के बाद ईशा अब फिरोज नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी-3 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे।

ईशा अभिनेत्री के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं और उनकी इस प्रतिभा को फिल्म बेबी के बेपरवाह गाने में काफी सराहा गया।

अब एक बार फिर से ईशा को फिल्म हेराफेरी 3 में डांस की प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। इस कॉमेडी फिल्म में ईशा कई तरह के डांस फॉर्म में हाथ आजमाती नजर आएंगी।

अलग-अलग तरह के डांस को पूरी कुशलता से करने के लिए वह बाकायदा ट्रेङ्क्षनग भी ले रही हैं। हमशकल्स की असफलता के बाद ईशा को अपने डांस की प्रतिभा को लोगों को दिखाने पूरा मौका मिला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here