Home Headlines प्रशिक्षु महिला पुलिस अफसर के साथ छेड़छाड़

प्रशिक्षु महिला पुलिस अफसर के साथ छेड़छाड़

0
femal police
eve teasing with trani female police officer in ratlam

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में पदस्थ एक प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ..

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपावली अर्थात 23 अक्टूबर की रात करीब साढे बारह बजे चांदनी चौक निवासी आरोपी सोनू चौरडिया और उसके एक साथी शैलेन्द्र सिंह ने ड्यूटी पर तैनात एक प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक के साथ पहले तो अभद्र भाषा में छेड़छाड़ की और बाद में महिला उपनिरीक्षक के सरकारी कार्य को बाधित भी किया।

आरोपियों की छेड़छाड़ से परेशान उपनिरीक्षक एक स्थान से हटकर दूसरे स्थान पर पहुंच तब आरोपी भी वहां जा पंहुचे और फिर उन्होंने छेड़छाड़ की। महिला उपनिरीक्षक ने इस घटना की लिखित शिकायत माणक चौक पुलिस थाने पर दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध छेड़छाड़ और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने रविवार को आरोपी शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया और अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी सोनू की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इसलिए इसकी जांच अजाक थाना कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here