Home India City News केरला एक्सप्रेस के जनरल कोच में महिला से छेड़छाड़

केरला एक्सप्रेस के जनरल कोच में महिला से छेड़छाड़

0
केरला एक्सप्रेस के जनरल कोच में महिला से छेड़छाड़
eve teasing woman passenger in kerala express
eve teasing woman passenger in kerala express
eve teasing woman passenger in kerala express

ग्वालियर। नई दिल्ली से तिरूवनंतपुरम जा रही केरला एक्सप्रेस के सामान्य कोच में एक महिला के साथ कुछ युवकों द्वारा छेडख़ानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

महिला ने पुलिस की तलाश में असफल रहने पर अपने देवर को फोन पर जानकारी देकर स्टेशन बुलाया, लेकिन छेडख़ानी करने वाले युवक स्टेशन पर रेल पहुंचने के पहले ही भाग निकले। सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली से तिरूवनंतपुरम जाने वाली केरला एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में रविवार को एक महिला अपने ससुर के साथ सवार हुई।

महिला को ग्वालियर आना था। इसी बोगी में सवार कुछ युवक महिला को देखकर अश्लील हरकतें करने लगे। युवकों द्वारा की जा रही छेडख़ानी के बाद भी किसी व्यक्ति ने इसका विरोध नहीं किया। युवकों की हरकतों से परेशान महिला ने मथुरा स्टेशन पर उतरकर पुलिस की तलाश की, लेकिन उसे कोई नहीं दिखा।

युवकों ने रेल के चलते ही उसके साथ फिर छेडख़ानी शुरू कर दी। महिला ने आगरा कैंट स्टेशन पर भी उतरने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। थक हार कर महिला ने इस बारे में ग्वालियर में फोन पर अपने देवर को पूरी जानकारी दी।

देवर तत्काल रेलवे स्टेशन पहुंचा और उसने जीआरपी पुलिस को अपनी भाभी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि केरला एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस सामान्य कोच पर पहुंची, लेकिन छेडख़ानी करने वाले चारों युवक मौके से भाग निकले।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here