Home India City News घर में निकला तीस किलो वजन का अजगर, मचा हड़कम्प

घर में निकला तीस किलो वजन का अजगर, मचा हड़कम्प

0
घर में निकला तीस किलो वजन का अजगर, मचा हड़कम्प
family finds python in their home in bahraich
family finds python in their home in bahraich
family finds python in their home in bahraich

बहराइच। ककरहा रेंज के गड़रियनपुरवा में एक ग्रामीण के घर में रविवार सुबह अजगर सांप निकल आया। इससे परिवारीजनों के साथ आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना वन कर्मियों को दी गई। वनकर्मियों ने पहुंचकर अजगर को बोरे में बंद कर ककरहा रेंज के घने जंगल में छोड़ दिया है। वनकर्मी के मुताबिक अजगर छह फुट लंबा व ३० किलो वजन का था।

प्राप्त समाचार के अनुसार कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत उर्रा ग्राम पंचायत के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी मिट्ठू पाल पुत्र कल्लू रविवार सुबह काम कर रहा था।

इसी दौरान मकान के एक हिस्से में उसकी नजर गई। जहां पर जंगल से एक विशालकाय अजगर घर में पहुंच गया था। गांव निवासी राममिलने ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी।

इस पर वन दरोगा महेंद्र मौर्या और वाचर राममिलन गांव पहुंचे। यहां पर अजगर को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ा गया। इसके बाद उसे बोरे में बंद कर ककरहा रेंज के घने जंगलों में छोड़ दिया गया।

वन दरोगा महेंद्र ने बताया कि अजगर छह फुट लंबा तथा ३० किलो वजन का था। घर में अजगर निकलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा रहा।