Home Latest news उदयपुर : किसानों ने निकाली रैली, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

उदयपुर : किसानों ने निकाली रैली, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

0
उदयपुर : किसानों ने निकाली रैली, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले उदयपुर में शुक्रवार को रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई जिला कलक्ट्रेट पहुंची जहां ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष प्रभुलाल भगोरा ने बताया कि यह प्रदर्शन पूरे राजस्थान में जिला मुख्यालयों पर किया गया। उन्होंने बताया कि किसान को उसकी मेहनत का पूरा मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान को उसकी फसल का पूरा समर्थन मूल्य मिले, इस मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।