Home Chhattisgarh हॉकी वर्ल्ड लीग : भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराया

हॉकी वर्ल्ड लीग : भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराया

0
हॉकी वर्ल्ड लीग : भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराया
FIH Hockey World League: India beat Great Britain by 2-1
FIH Hockey World League: India beat Great Britain by 2-1
FIH Hockey World League: India beat Great Britain by 2-1

रायपुर। हॉकी वर्ल्ड लीग की क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराकर हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्र्रिटेन को हराकर पहली जीत दर्ज की। इससे पहले के तीन मुकाबलों में भारत को 2 में हार और एक मैच में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था।

इस मैच में भारत की तरफ से वीआर रघुनाथ (19वें मिनट) और तलविंदर सिंह (39वें मिनट) ने गोल किया। ग्रेट ब्रिटेन की तरफ साइमन मेंटल (52वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।

डिफेंस में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले देविंदर लकड़ा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें भारत को सफलता मिली।