Home India City News पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Madhya Pradesh Economic Offences wing lodges FIR against former Chief Minister Digvijay Singh and three others

भोपाल। राजधानी के आरकेडीएफ कॉलेज को आर्थिक लाभ पहुंचाने  और नियम  की अनदेखी  के मामले में ईओडब्ल्यू  ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

दिग्विजय के साथ ही ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा पटेरिया और कॉलेज संचालक सुनील कपूर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। दिग्विजय सिंह पर साढे 21 लाख रुपए कि हेराफेरी का आरोप हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2000, 2001 और 2002 में आरकेडीएफ कॉलेज में गलत तरीके से 12 छात्रों के दाखिले से जुड़ा है। उस दौरान दिग्विजय सिंह मप्र के मुख्यमंत्री थे।

तकनीकी शिक्षा विभाग और कॉलेज संचालकों के बीच एक करार हुआ था। इसके तहत कॉलेज यदि गलत तरीके से छात्रों को प्रवेश देते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।

इसी करार के तहत आरकेडीएफ पर तकनीकी शिक्षा विभाग ने 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। लेकिन तत्कालीन मंत्री पटेरिया ने इसे माफ कर महज ढाई लाख रुपए कर दिया।

इसके बाद प्रस्ताव तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भेजा गया। उन्होंने भी इस पर अपनी स्वीकृति दे दी।

इससे राज्य शासन को करीब साढ़े 21 लाख रुपए का नुकसान हुआ। इसी आधार पर तीनों साजिशकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं।