Home Headlines जोधपुर : घर में गैस सिलेण्डर फटा, फायरमैन झुलसा

जोधपुर : घर में गैस सिलेण्डर फटा, फायरमैन झुलसा

0
जोधपुर : घर में गैस सिलेण्डर फटा, फायरमैन झुलसा
fireman injured as LPG gas cylinder explodes in fire in jodhpur
fireman injured as LPG gas cylinder explodes in fire in jodhpur
fireman injured as LPG gas cylinder explodes in fire in jodhpur

जोधपुर। शहर के महामंदिर के निकट कागा कांगड़ी एरिया में गुरूवार सुबह एक मकान के बरामदे में खाना बनाने के समय गैस सिलेण्डर में भभकी आग के बाद जोरदार धमाका हो गया।

आग बुझाने पहुंचे फायरमैन इससे झुलस गया, जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया है। धमाके से घर का छपर उड़ गया, इसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी गई। हालांकि आग पर आधे घंटे में ही काबू कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार नागौरी गेट दमकल स्टेशन को सवा दस बजे के आस पास सूचना मिली कि कागा कांगड़ी में रहने वाले मोहम्मद हुसैन के मकान में गैस सिलेण्डर में आग की सूचना मिली। इस पर फायरमैन मोहम्मद हनीफ, मूलचंद और वाहन चालक रामप्रकाश वहां पहुंचे।

घर के बरामदे में गैस सिलेण्डर सुलग रहा था। तब फायरमैन ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। इस बीच सिलेण्डर गर्म होने से वह ब्लास्ट हो गया और जोरदार धमाके के साथ आग बुझा रहे फायरमैन मूलचंद झुलस गए। इधर आग की लपटें भी बढ़ गई।

मगर फायरमैन मोहम्मद हनीफ ने त्वरितता दिखाते हुए साथी मूलचंद को संभाला और तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया। करीबन आधे घंटे में आग पर काबू भी कर लिया गया। धमाके के साथ ही घर के बरामदे का छपर भी उड़ गया। गनीमत रही कि छत पत्थर की नहीं थी।